Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

जय बापू-जय भीम-जय संविधान अभियान रैली को सफल बनाने कांग्रेस ने झोंकी ताकत,शामिल होंगे राहुल-खड़गे

पटवारी धरमपुरी में बाइक रैली में भी शामिल हुए।

जय बापू-जय भीम-जय संविधान अभियान रैली को सफल बनाने कांग्रेस ने झोंकी ताकत,शामिल होंगे राहुल-खड़गे
X

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश के महू में होने वाली कांग्रेस की जय बापू-जय भीम-जय संविधान अभियान रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस पूरी ताकत झोंक रही हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने धरमपुरी, मनावर, कुक्षी, बड़वानी, सेंधवा और राजपुर विधानसभा क्षेत्रों में जय बापू जय भीम जय संविधान अभियान की तैयारियों को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। पटवारी धरमपुरी में बाइक रैली में भी शामिल हुए।

MP News : पटवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 27 जनवरी को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू में अखिल भारतीय काग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी सहित देश और प्रदेश के तमाम वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में जय बापू-जय भीम-जय संविधान अभियान का शुभारंभ होगा। इसमें प्रदेश भर से करीब दो लाख से अधिक कांग्रेसजन और अंबेडकर को मानने वाले उनके अनुयायी शामिल होंगे। पटवारी ने कहा कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार और भाजपा नेता संविधान, अंबेडकर और आरक्षण विरोधी है।

MP News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संविधान का मजाक उड़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान आरक्षण और अंबेडकर विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ महू में शंखनाद किया जाएगा। इस अवसर पर धरमपुरी, मनावर, कुक्षी, बड़वानी, सेंधवा और राजपुर विधानसभा क्षेत्रों के जिला कांग्रेस के अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडलम सेक्टर के अध्यक्ष, प्रभारीगण सहित अन्य कांग्रेसजन और बड़ी संख्या में अंबेडकर जी के अनुयायी उपस्थित थे। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि नर्मदा पट्टी के लोगों के लिए जमुना देवी ने बहुत लड़ाई लड़ी और यहां के लोगों को न्याय दिलाया।

MP News : सुभाष यादव ने भी इस क्षेत्र में बहुत काम किया है। उमंग सिंघार ने कहा कि यह मालवा और निमाड़ का क्षेत्र कांग्रेस का हमेशा से गढ़ रहा है। इंदौर में कोई भी रैली हो यहां के लोगों के बिना पूरी नहीं होती। उन्होंने कहा एक साल में भाजपा सरकार ने लोगों को सपने दिखाए, लेकिन वो सपने पूरे नहीं कर पाई। भाजपा ने इसी तरह महाराष्ट्र में भी छलावा किया था। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि लाडली बहनों से वादे किए गए 3000 रुपए देंगे, लेकिन सरकार नहीं दे रही है। सरकार की मंत्री कहती हैं कि 1250 से ज्यादा नहीं दे पाएंगे। सिंघार ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी, संविधान के अधिकार, यहां तक कि भाजपा सरकार युवाओं की भी नहीं सुन रही है। इस पर भी मोहन सरकार मौन है। उन्होंने कहा यह संविधान की लड़ाई है, लोगों के अधिकारों की लड़ाई है। राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी इसके लिए लड़ रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire