Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

भोपाल में केंद्र के साथ ट्रंप सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हथकड़ी लगाकर प्रदर्शन, भारतीयों के साथ न्याय की केंद्र सरकार से की मांग

आज केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

भोपाल में केंद्र के साथ ट्रंप सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हथकड़ी लगाकर प्रदर्शन, भारतीयों के साथ न्याय की केंद्र सरकार से की मांग
X

MP News : भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर आज पूरे देश में प्रदेश और जिला कांग्रेस कमेटियों ने 104 भारतीयों को अवैध प्रवासी बताकर बेड़ियां डालकर निकाले जाने के विरोध में अमेरिका सरकार के साथ केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में राजधानी भोपाल में हुए प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी, अभा कांग्रेस के प्रवक्ता अभय दुबे की विशेष उपस्थिति में जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल के नेतृत्व में राजधानी भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर अमेरिका द्वारा भारतीयों के साथ किए गए अमानवीय, अमर्यादित और आपराधिक कृत्य को लेकर आज केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

MP News : इस दौरान हाथों में हथकड़ी बांधे हुए कांग्रेस के कार्यकर्ता बैनर और तख्तियों के साथ बोर्ड ऑफिस चौराहे पर विरोध दर्ज़ करवाते हुए नज़र आएं। पटवारी ने अमेरिका और केंद्र सरकार द्वारा किये गये इस आपत्तिजन कृत्य की भर्त्सना करते हुये केंद्र की भाजपा सरकार की घोर निंदा की है। उन्होंने कहा कि आज से 10 साल पहले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि मैं 10 सालों में देश को विश्व गुरू बनाऊंगा, पूरी दुनिया में देश को नंबर वन बनाऊंगा, जो इंटरनेशनल अपराधी है भारत के उनको भी पकड़ कर लाऊंगा जितना काला धन भगोड़े ले गए हैं उनसे काला धन वापस लूंगा लेकिन इसके उल्टे हुआ क्या देश के नागरिकों का अपमान देश की महिलाएं बच्चे जो अमेरिका में रह रहे थे।

MP News : अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने उन्हें ऐसे वापस भेजा जैसे जानवरों को छोड़ते हैं। उन्हें मालवाहक विमान से भेजा गया यह भारत के नागरिकों अपमान है देश का अपमान है भारत माता का अपमान है। पटवारी ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी की सरकार हैं अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप से दोस्ती होने के बावजूद ट्रंप ने जो अपराध किया तो उसके लिए देश की सरकार भी दोषी है। हमारी कूटनीति और इंटरनेशनल विदेश नीति दोनों ही विफल है। भारत का विश्व स्तर पर अपमान हुआ है जिसकी कांग्रेस पार्टी घोर निंदा करती है। भारत माता का यह अपमान कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire