Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Shashi Tharoor: मलप्पुरम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के सुरक्षाकर्मी और चालक पर हमला, एक आरोपी हिरासत में

Shashi Tharoor: मलप्पुरम (केरल)। कांग्रेस सांसद शशि थरूर के सुरक्षाकर्मी और वाहन चालक पर वंडूर में पांच लोगों के एक समूह के हमला करने के मामले में व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

Shashi Tharoor: मलप्पुरम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के सुरक्षाकर्मी और चालक पर हमला, एक आरोपी हिरासत में
X

Shashi Tharoor: मलप्पुरम (केरल)। कांग्रेस सांसद शशि थरूर के सुरक्षाकर्मी और वाहन चालक पर वंडूर में पांच लोगों के एक समूह के हमला करने के मामले में व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। घटना देर शाम वंडूर के तिरुवाली के पास चेल्लीथोडे में हुई।

Shashi Tharoor: वंडूर पुलिस के अनुसार,थरूर के सुरक्षाकर्मी रतीश केपी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। घटना एस वक्त हुई जब चेल्लीथोडे पुल पर जाम था और थरूर कांग्रेस नेता एपी अनिलकुमार के चुनावी अभियान कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

Shashi Tharoor: प्राथमिकी के मुताबिक, दो वाहनों में सवार आरोपियों ने सांसद के वाहन को रोक दिया। जब सुरक्षाकर्मी ने उन्हें हटाने का प्रयास किया तो उस पर और चालक पर कथित तौर पर हमला किया गया।

Shashi Tharoor: पुलिस ने बताया कि सड़क संकरी थी और सुरक्षाकर्मी ने सांसद के काफिले के मार्ग को सुगम बनाने के लिए आगे चल रहे वाहन को केवल गति बढ़ाने के लिए कहा था। देर रात एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और शेष आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire