Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Congress MLA Arrest In Karnataka: कर्नाटक में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले कांग्रेस विधायक सतीश कृष्ण सेल गिरफ्तार, ED के एक्शन से मचा हड़कंप
- Pradeep Sharma
- 10 Sep, 2025
Congress MLA Arrest In Karnataka: बैंगलोर। कर्नाटक में ईडी ने 86 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कारवार के कांग्रेस विधायक सतीश कृष्ण सेल को गिरफ्तार किया है।
Congress MLA Arrest In Karnataka: बैंगलोर। कर्नाटक में ईडी ने 86 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कारवार के कांग्रेस विधायक सतीश कृष्ण सेल को गिरफ्तार किया है। उनके घर से 1.41 करोड़ रुपए नकद और 6.75 किलो सोना भी बरामद हुआ है। यह दूसरा मौका है जब ईडी कर्नाटक कांग्रेस के विधायक को गिरफ्तार किया है। इससे पहले चित्रदुर्ग के विधायक केसी वीरेंद्र को ईडी ने अवैध सट्टेबाजी से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया था।
Congress MLA Arrest In Karnataka: जानकारी के अनुसार विधायक सतीश कृष्ण सेल को पूछताछ के बाद मनी लॉन्ड्रिंग जांच से जुड़े एक अवैध लौह अयस्क निर्यात मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि पिछले महीने ईडी ने 13 और 14 अगस्त, 2025 को विधायक के कारवार (उत्तर कन्नड़), गोवा, मुंबई और नई दिल्ली में कई ठिकानों पर एकसाथ छपामारी भी की थी।
Congress MLA Arrest In Karnataka: क्या है मामला
सतीश कृष्ण सैल पर आरोप है कि उन्होंने 19 अप्रैल 2010 से 10 जून 2010 के बीच लगभग 1.25 लाख मीट्रिक टन लौह अयस्क चूर्ण का अवैध रूप से निर्यात किया। सैल ने कुछ कंपनियों और बेलेकेरी पोर्ट अधिकारियों के साथ मिलकर यह अवैध निर्यात किया। बताया जा रहा है कि सैल द्वारा किए गए अवैध निर्यात का कुल मूल्य 86.78 करोड़ रुपये था। बता दें कि ईडी की जांच विशेष अदालत के दोषसिद्धि आदेश पर आधारित है, जिसमें सैल समेत सभी आरोपियों को दोषी ठहराया गया था।
Congress MLA Arrest In Karnataka: 1.41 करोड़ रुपए कैश जब्त
ईडी ने सैल के आवास से 1.41 करोड़ रुपए नकदी और उनके परिवार के बैंक लॉकरों से 6.75 किलोग्राम सोने के आभूषण जब्त किए। इसके अलावा, श्री मल्लिकार्जुन शिपिंग प्राइवेट लिमिटेड, सतीश सैल और अन्य सहित आरोपी संस्थाओं के लगभग 14.13 करोड़ रुपये वाले बैंक खाते भी जब्त कर लिए गए हैं। वहीं, जांचकर्ताओं ने आपत्तिजनक दस्तावेज, ईमेल और रिकॉर्ड भी बरामद किए।
Related Posts
More News:
- 1. Women Reservation Bill: महिला आरक्षण से देश की आधी आबादी को मिलेगा हक: साय, नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन पर कहा... सामाजिक बदलाव की बड़ी शुरुआत
- 2. CG Crime: हाइड्रोपोनिक गांजा मामले में भिलाई से एक और आरोपी गिरफ्तार, नेटवर्क की तलाश
- 3. Tamil Nadu Jayaraj-Beniks Custodial Death Case: हिरासत में मौत के इस मामले में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी, कोर्ट ने कहा—वर्दी की आड़ में कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
- 4. Gold Smuggling at Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट पर DRI का बड़ा एक्शन: 37 करोड़ का सोना जब्त, 24 महिलाएं गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

