Begin typing your search above and press enter to search.
बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस MLA देवेंद्र यादव की बढ़ीं मुश्किलें, आज पूछताछ संभव
बलौदाबाजार में हुई आगजनी और हिंसा के मामले में भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस मामले में देवेंद्र यादव को नोटिस जारी किया गया है और उनसे आज सुबह 10 बजे पूछताछ होने की संभावना है।

बलौदाबाजार: बलौदाबाजार में हुई आगजनी और हिंसा के मामले में भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस मामले में देवेंद्र यादव को नोटिस जारी किया गया है और उनसे आज सुबह 10 बजे पूछताछ होने की संभावना है। देवेंद्र यादव को कोतवाली में सुबह 11 बजे तक उपस्थित होने के लिए कहा गया है। पिछले मंगलवार को व्यस्तता के कारण वे पूछताछ के लिए नहीं पहुंच सके थे।
विधायक देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया है कि उन्हें इस घटना में फंसाया जा रहा है और सतनामी समाज के लोगों का नाम लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस के नेताओं ने भड़काऊ भाषण दिए हैं, और अगर ऐसा है तो उन भाषणों को सार्वजनिक किया जाना चाहिए।
विधायक यादव ने बलौदाबाजार की घटना के वीडियो फुटेज सार्वजनिक करने की मांग की है। ज्ञात हो कि पिछले महीने 10 जून को समाज द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों ने आक्रोशित होकर पुलिस बल के साथ झूमाझपटी, पत्थरबाजी, मारपीट करते हुए संयुक्त कार्यालय परिसर और वहां खड़ी वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी की थी।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


