Create your Account
जीत का जश्न मना रहे थे कांग्रेस प्रत्याशी, शोर शराबे से नाराज शख्स ने कर दी फायरिंग, कांग्रेस कार्यकर्ता घायल
रायपुर: रायपुर के कोटा इलाके में चांदनी चौक स्थित ओशियन डिफेंस अकादमी के पास आधी रात के समय हुई एयरगन फायरिंग ने हड़कंप मचा दिया। यह घटना पार्षद चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के जश्न के दौरान हुई। ओशियन डिफेंस अकादमी के संचालक नंदकिशोर ने एयरगन से फायरिंग की, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ता भूपेश चंद्राकर के कमर में छर्रा लगा और वह घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने ओशियन डिफेंस अकादमी के पास शोर मचाया, जिससे नाराज होकर अकादमी संचालक नंदकिशोर ने एयरगन से फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद कार्यकर्ताओं ने नंदकिशोर के घर पर पथराव किया और हंगामा शुरू कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही सरस्वती नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। आरोपी नंदकिशोर को हिरासत में लेकर एयरगन जब्त कर ली।। घायल कार्यकर्ता भूपेश चंद्राकर को एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। सरस्वती नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : सिंघनपुर गुफा में रिसर्च टीम पर मधुमक्खियों का हमला, जान बचाकर भागे वैज्ञानिक, 4 की हालत गंभीर
- 2. Punjab AAP Minister Sanjiv Arora Arrested: पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार, ED की छापामारी के बाद अरेस्ट
- 3. Tamil Nadu: तमिलनाडु में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सीएम विजय सरकार ने कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों के बदले विभाग
- 4. Mahakaal Darshan: सोमवार को करें उज्जैन के राजा बाबा महाकल के दिव्य दर्शान, देखें लाइव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

