Begin typing your search above and press enter to search.
महाराष्ट्र में कमलनाथ को बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है कांग्रेस, राहुल की मुलाकात के बाद मिले संकेत

भोपाल। चुनाव की तारीखों के ऐलान के बीच राहुल गांधी अचानक दिल्ली स्थित मप्र के पूर्व सीएम कमलनाथ के आवास पर पहुंचे। राहुल दो घंटे रुके। इस दौरान महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव सहित अन्य विषयों पर चर्चा हुई। राहुल ने लंच भी किया। मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि कमलनाथ की महाराष्ट्र चुनाव में अहम भूमिका रहेगी। पार्टी में भी उन्हें अहम जिमेदारी मिल सकती है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद जीतू पटवारी को प्रदेश कांग्रेस की कमान मिली।
छिंदवाड़ा लोकसभा सीट कांग्रेस के हाथ से जाने के बाद माना जा रहा था कि पार्टी में कमलनाथ कमजोर हुए हैं। विरोधी खेमा भी सक्रिय हुआ। अब राहुल गांधी के कमलनाथ के घर पहुंचने से विरोधी खेमे को संकेत माना जा रहा है कि पार्टी में नाथ का कद कम नहीं हुआ है। पार्टी उनकी भूमिका तय करेगी।
नहीं घूम सकता
महाराष्ट्र चुनाव में जिमेदारी के सवाल पर कमलनाथ ने राहुल से स्पष्ट कहा कि वे जिले-जिले नहीं घूम सकते। हां, चुनाव में जो जिमेदारी मिलेगी, उसे निभाएंगे। पार्टी जहां जरूरत समझे उपयोग करे। इससे राहुल भी सहमत नजर आए।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


