Top
Begin typing your search above and press enter to search.

मध्य प्रदेश में बढ़ते क्राइम ग्राफ को लेकर कांग्रेस हमलावर, कोलार में किया कांग्रेस ने प्रदर्शन

मध्य प्रदेश में बढ़ते क्राइम ग्राफ को लेकर कांग्रेस हमलावर, कोलार में किया कांग्रेस ने प्रदर्शन
X
भोपाल। शहर के उप ब्लॉक सर्वधर्म और उप ब्लॉक नयापुरा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी निर्देशानुसार बड़ा प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीमाकुंज के नजदीक किसानों की आर्थिक परेशानियां, बिजली के बिलों में वृद्धि, खराब सड़कें, बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं एवं अबोध बालिकाओं पर हो रहे दुराचार, अनुसूचित जाति जनजाति, अल्पसंयक वर्गो के साथ भेदभाव आदि मामलों को लेकर आंदोलन कर नारेबाजी की। इस दौरान रामराज तिवारी, मनजीत सिंह मारण, राहुल सिंह राठौर, सुखलाल ठाकुर, प्रतिभा तोमर सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने कोलार पुलिस को ज्ञापन भी सौंपा।





Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire