Begin typing your search above and press enter to search.
बढ़ते महिला अपराधो पर हमलावर कांग्रेस, महिला नेत्री ने दिया बड़ा बयान

भोपाल। मध्य प्रदेश में बढ़ते अपराध और महिलाओं के साथ हो रही बलात्कार की घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने चारों तरफ से बीजेपी को घेरने का काम शुरू कर दिया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस की पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व आईएएस अफसर अजीता वाजपेयी पाण्डेय ने कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है।
उन्होंने कहा है कि मध्य प्रदेश जो देश की संस्कृति और आध्यात्मिक राजधानी माना जाता था उसे बीते दो दशक में भाजपा सरकार ने अपराधियों का गढ़ में तब्दील कर दिया है। अजीता वाजपेयी पाण्डेय यही नहीं रुकी आगे उन्होंने और भी भाजपा सरकार पर कई गंभीर इल्जाम लगाए हैं। उन्होंने कहा भाजपा सत्ता की सरपरस्ती में अपराधी इतने बे-खौफ हो चुके हैं की चलती सड़क पर खुलेआम महिलाओं से बलात्कार किया जा रहा है।
भारत की सीमाओं की रक्षा के लिए अपने प्राणों को आहत कर देने वाले सैनिक और उनके परिजनों के साथ भी न सिर्फ बरवारता पूर्वक व्यवहार किया जा रहा है बल्कि उनके साथ आईं महिला मित्रों को बंधक बनाकर सामूहिक बलात्कार की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इसी के साथ उन्होंने और भी कई इल्जाम लगाए । जहां उन्होंने कहा नाबालिक बेटियां बलात्कार का शिकार होकर खून से लथपथ दर-दर की ठोकरें खा रही हैं और इस अहंकारी भाजपा सरकार को शर्म तक नहीं आ रही है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


