Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

बीएमएचआरसी में जटिल सर्जरी, मूत्राशय में फैले कैंसर के बाद नया मूत्राशय बनाकर लगाया...

फिलहाल मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

बीएमएचआरसी में जटिल सर्जरी, मूत्राशय में फैले कैंसर के बाद नया मूत्राशय बनाकर लगाया...
X

MP News : भोपाल। भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (बीएमएचआरसी) में मूत्राशय के कैंसर से जूझ रही एक 60 वर्षीय गैस पीड़ित महिला की जटिल सर्जरी की गई। डॉक्टरों के अनुसार, कैंसर की वजह से खराब हो चुके मूत्राशय को निकालकर नया मूत्राशय बनाया गया। फिलहाल मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

MP News : बीएमएचआरसी के यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शारिक उल हसन ने बताया कि महिला 6 महीनों से मूत्राशय के कैंसर से पीड़ित थी। कैंसर पूरे मूत्राशय में फैलने से यूरिन में बार-बार खून आ रहा था। किडनी में भी सूजन आ गई थी। कैंसर सर्जरी विभाग में सहायक प्रोफेसर डॉ. सोनवीर गौतम ने बताया कि हमने छोटी आंत के एक हिस्से को काटकर उसका मूत्राशय बनाया। किडनी से यूरिन को मूत्राशय तक लाने वाले यूरेटर्स को नए मूत्राशय से जोडकर सर्जरी पूरी की गई।

MP News : मरीज के मूत्राशय के द्वार पर स्टोमा बैग लगाया गया है, ताकि शरीर से निकलने वाला यूरिन इसमें एकत्रित हो सकें। डॉ. गौतम ने बताया कि इस ऑपरेशन को 6 घंटे में पूरा किया गया। सर्जरी के बाद मरीज अब कीमोथैरेपी और रेडियोथैरेपी करवा सकेंगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire