Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

लव जिहाद के आरोपों में कोर्ट में पीटे युवक के समर्थन में कम्युनिस्ट पार्टी और दिग्विजय सिंह, कार्रवाई की मांग...

महानिदेशक से हमारी मांग है कि भविष्य में इस तरह की वारदातें रोकने के लिए प्रभावकारी प्रयास किए जाएं।

लव जिहाद के आरोपों में कोर्ट में पीटे युवक के समर्थन में कम्युनिस्ट पार्टी और दिग्विजय सिंह, कार्रवाई की मांग...
X

MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल के जिला कोर्ट परिसर में बीते दिनों लव जिहाद के आरोप में मुस्लिम युवक की पिटाई के मामले में कम्युनिस्ट पार्टी ने कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने इसका समर्थन किया है। दिग्विजय सिंह ने कम्युनिस्ट पार्टी और राष्ट्रीय सेक्युलर मंच की मांग का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है।

MP News : उन्होंने लिखा मैं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मध्य प्रदेश के राज्य सह सचिव कॉमरेड शैलेंद्र शैली, राज्य परिषद सदस्य कॉमरेड एएच सिद्दीकी, राष्ट्रीय सेक्युलर मंच के संयोजक वरिष्ठ पत्रकार लज्जा शंकर हरदेनिया व अन्य अनेक संस्थाओं एवं प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति का का समर्थन करता हूं। पूर्व सीएम ने लिखा, जिला कोर्ट परिसर में कानून हाथ में लेकर इस तरह पीटने की वारदात अक्ष्मय और अशोभनीय है। हमारी मांग है कि मुस्लिम युवक की पीटने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

MP News : घायल युवक की मेडिकल जांच की जाए। उक्त मुस्लिम युवक और हिन्दू युवती को पुलिस संरक्षण प्रदान कर उनके बयान विशेष न्यायधीश के सामने दर्ज किए जाएं और विशेष न्यायधीश के सामने उनके विवाह का पंजीयन किया जाए। भारत का संविधान वयस्क युवक और युवती को जीवन साथी के चयन और विवाह का अधिकार प्रदान करता है। इस अधिकार की रक्षा होना चाहिए। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक से हमारी मांग है कि भविष्य में इस तरह की वारदातें रोकने के लिए प्रभावकारी प्रयास किए जाएं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire