Breaking News
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
संविधान गौरव अभियान के तहत ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में एससी विधार्थियों से संवाद
- Rohit banchhor
- 14 Jan, 2025
प्रधानमंत्री और भाजपा संविधान को आत्मसात कर देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जा रहे हैं।
MP News : भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने संविधान गौरव अभियान के तहत मंगलवार को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं से संवाद किया उन्होंने इस दौरान कहा कि बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर के बनाए गए संविधान का कांग्रेस और विपक्षी दलों ने तिरस्कार किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संविधान को जी रहे हैं। पीएम और भारतीय जनता पार्टी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सपनों का भारत बनाने का कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री और भाजपा संविधान को आत्मसात कर देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जा रहे हैं।
MP News : बाबा साहब ने गरीबों के उत्थान का सपना देखा था, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उसी सपने को पूरा करने के लिए अंत्योदय के तहत गरीबों को घर, भोजन, पीने के स्वच्छ जल और इलाज की सुविधा मुहैया करा रहे हैं। प्रधानमंत्री बाबा साहब के बनाए संविधान को जीवन में उतारकर उसे प्रतिदिन जी रहे हैं और गरीबों, दलितों के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री हर जाति, धर्म व संपद्राय के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। दलितों, आदिवासियों व गरीबों के उत्थान के लिए कई योजनाएं संचालित की हैं। आजादी के बाद वर्षों तक शासन करने वाली पार्टी ने गरीबों के विकास के लिए कोई कार्य नहीं किया।

MP News : पीएम मोदी ने पिछले दस वर्षों में देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी की रेखा से बाहर लाने का कार्य किया है। बाबा साहब ने गरीबों के उत्थान का सपना देखा था, प्रधानमंत्री ने उनके सपने को पूरा करने के लिए गरीबों को पक्के मकान देने पीएम आवास योजना बनाई। इस योजना के तहत देश के करोड़ों लोगों को पक्का मकान मिला। गरीबों के निःशुल्क इलाज के लिए आयुष्मान योजना लागू की। 80 करोड़ से अधिक गरीबों को निः शुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। पीने के लिए स्वच्छ पानी पहुंचाने जल जीवन मिशन जैसी योजना बनाई है।
MP News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बेरोजगारी को दूर करने के लिए स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया व मेक इन इंडिया चला रहे हैं। इन योजनाओ ने लोगों को प्रशिक्षण के साथ देश में रोजगार और स्वरोजकार के लाखों अवसर पैदा हो रहे है, जो गरीबी मिटाने में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Crime News : हॉस्टल में खूनी वारदात, नौवीं के छात्र ने साथियों पर किया हमला; एक की मौत, कई घायल
- 2. CG News : छत्तीसगढ़ के इन दो गांवों में अनोखी परंपरा, यहां नहीं होता होलिका दहन, न खेला जाता है रंग
- 3. PM Modi Congratulates Nepal: नेपाल में शांतिपूर्ण चुनाव पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, बोले- शांति-समृद्धि के लिए मिलकर काम करेगा भारत
- 4. Iran: रूस के तेल खरीदी पर बोले ईरानी विदेश मंत्री, 'पहले रोका और अब पूरी दुनिया से रूस से तेल खरीदने की भीख मांग रहा अमेरिका'
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

