Begin typing your search above and press enter to search.
मप्र में शूटिंग करेंगे कॉमेडी किंग कपिल शर्मा, सीएम से की मुलाकात, दोनों के बीच हुई चर्चा
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने भी उन्हें आगमी फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

MP News : भोपाल। पूरे विश्व में कॉमेडी किंग के नाम से मशहूर हो चुके अभिनेता कपिल शर्मा अब भोपाल में शूट करने जा रहे हैं। उसके लिए वह राजधानी भोपाल पहुंच चुके हैं। उन्होंने राजधानी के सीएम हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक कई अहम विषयों पर वार्तालाप हुई।
MP News : सीएम ने कपिल की कॉमेडी और एक्टिंग की तारीफ की। वहीं कपिल ने डॉ. मोहन यादव को ऊर्जावान मुख्यमंत्री बताया। कॉमेडियन कपिल शर्मा अगले कुछ दिनों तक भोपाल में ही रहेंगे और यहां शूट करेंगे। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने भी उन्हें आगमी फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


