Top
Begin typing your search above and press enter to search.

शो करने गए कॉमेडियन सुनील पाल लापता, फोन भी आ रहा बंद, पढ़ें पूरी खबर...

पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द से जल्द सुनील पाल को ढूंढ़ने की कोशिशें की जा रही हैं।

शो करने गए कॉमेडियन सुनील पाल लापता, फोन भी आ रहा बंद, पढ़ें पूरी खबर...
X

Comedian Sunil Pal : मुंबई। मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल के लापता होने की खबर से उनके प्रशंसक और परिवार में चिंता का माहौल है। सुनील पाल, जो हाल ही में एक शो के लिए पटना गए थे, 1 दिसंबर को मुंबई लौटने वाले थे, लेकिन जब वे वापस नहीं लौटे, तो उनकी पत्नी सरिता पाल ने सांताक्रुज पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Comedian Sunil Pal : सुनील की पत्नी सरिता पाल ने बताया कि सुनील का 3 तारीख तक घर लौटने का कार्यक्रम था और उन्होंने परिवार को सूचित किया था कि वे हरिद्वार से वापस आ रहे हैं। हालांकि, जब सुनील का फोन लगातार बंद जा रहा था और किसी से संपर्क नहीं हो पाया, तो सरिता ने पुलिस से मदद मांगी और इस मामले में शिकायत दर्ज कराई।

Comedian Sunil Pal : सांताक्रुज पुलिस स्टेशन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे सुनील पाल की आखिरी लोकेशन और उनके संभावित ठिकानों की जांच कर रहे हैं।

Comedian Sunil Pal : कॉमेडियन की गुमशुदगी की खबर से उनके फैंस में चिंता का माहौल है, और वे उनके जल्द मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द से जल्द सुनील पाल को ढूंढ़ने की कोशिशें की जा रही हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire