Create your Account
Comedian Sunil Pal kidnapping case : 24 घंटे तक बंधक बनाकर आठ लाख की फिरौती वसूले, ज्वेलर्स से आभूषण खरीदी...
Comedian Sunil Pal kidnapping case : मेरठ। मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल के साथ अपहरण की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 2 दिसंबर को शो करने के नाम पर उन्हें अगवा कर लिया गया और 24 घंटे तक बंधक बनाए रखा गया। अपहरणकर्ताओं ने सुनील पाल से आठ लाख रुपये की फिरौती वसूलने के बाद उन्हें मेरठ की सड़कों पर छोड़ दिया। इस दौरान अपहरणकर्ताओं ने उनके आधार कार्ड और पैन कार्ड का इस्तेमाल कर ज्वेलरी दुकानों से आभूषण खरीदे और फिर राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की।
Comedian Sunil Pal kidnapping case : बता दें कि सुनील पाल को 2 दिसंबर को हरिद्वार में एक इवेंट में प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया गया था। इसके लिए वह मुंबई से दिल्ली फ्लाइट के जरिए दिल्ली पहुंचे, लेकिन आरोप है कि वहां पांच-छह अपहरणकर्ता उन्हें पकड़कर मेरठ ले गए। इस दौरान उनकी आंखों पर पट्टी बांध दी गई थी, जिससे वह कुछ नहीं देख पाए। अपहरणकर्ताओं ने उन्हें एक घर में बंधक बना लिया और फिर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए आठ लाख रुपये की फिरौती वसूल की। बाद में, उन्हें मेरठ की सड़कों पर छोड़ दिया और आरोपी फरार हो गए।
Comedian Sunil Pal kidnapping case : आभूषण की खरीदारी और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन-
अपराधियों ने आकाश गंगा ज्वेलर्स, लालकुर्ती सर्राफा व्यापारी और अक्षित सिंघल ज्वेलर्स से आभूषण खरीदे। सुनील पाल के नाम पर इन दुकानों से आभूषण खरीदी गई, जिसमें करीब चार लाख रुपये के आभूषण और दो लाख 25 हजार रुपये के अन्य आभूषण शामिल हैं। इन दोनों दुकानों से सुनील पाल के आधार कार्ड और पैन कार्ड का उपयोग करके बिल बनवाए गए और फिर सुनील के मोबाइल से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर दिए गए। इस मामले की शिकायत अब लालकुर्ती थाना में दर्ज की गई है और मेरठ पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Comedian Sunil Pal kidnapping case : पुलिस की कार्रवाई और सीसीटीवी फुटेज-
सूचना मिलते ही मेरठ के एसएसपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब 2 दिसंबर रात से 3 दिसंबर रात तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपहरणकर्ताओं की पहचान की जा सके।
Comedian Sunil Pal kidnapping case : सुनील पाल का बयान-
इस घटना के बाद, अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त होने के बाद सुनील पाल ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने अपने फैंस से कहा, दोस्तों, अब मैं बिल्कुल ठीक हूं। 2 तारीख को मेरी किडनैपिंग हुई थी, लेकिन अब मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं। आपका प्यार और दुआ हमेशा मेरे साथ रही है, इसके लिए मैं दिल से शुक्रगुजार हूं। उन्होंने आगे कहा, बाकी सारी जानकारी मैं आपको धीरे-धीरे बताऊंगा। फिलहाल, बस ये जान लीजिए कि मैं ठीक हूं। यह घटना दिल्ली के बॉर्डर से मेरठ की तरफ हुई थी। बाकी की बातें समय आने पर आपको बताऊंगा। आप सभी की दुआ और समर्थन मेरे साथ है, हमेशा रहेगा।
Comedian Sunil Pal kidnapping case :मेरठ पुलिस का बयान-
मेरठ पुलिस ने ज्वेलर्स के खातों को फ्रीज कर दिया है और अक्षित सिंघल के अकाउंट को भी तलब कर लिया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में गहराई से लगी हुई है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Aaron Summers : नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न मामले में इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने कबूला जुर्म, अब होगी जेल
- 2. Saturday Horoscope: शनिदेव इन चार राशियों को देंगे जबरदस्त लाभ, पढ़ें शनिवार का राशिफल
- 3. Anganwadi Recruitment: आंगनबाड़ी के कई पदों पर निकली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू, बिना परीक्षा होगा सिलेक्शन
- 4. CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मानसून का नया दौर, अगले 48 घंटे भारी, कई जिलों में तेज बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

