Top
Begin typing your search above and press enter to search.

सतरंगी सावन महोत्सव का रंगारंग आगाज़, किन्नरों ने फैशन शो में रैप वॉक कर बिखेरे जलवे

इसके अलावा एकल नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें 5 से 15 एवं 15 से 55 वर्ष तक की महिलाओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी।

सतरंगी सावन महोत्सव का रंगारंग आगाज़, किन्नरों ने फैशन शो में रैप वॉक कर बिखेरे जलवे
X
भोपाल : राजधानी भोपाल के मानस भवन में संस्कार सुधा फाउंडेशन दो दिवसीय सतरंगी सावन महोत्सव मना रहा हैं। महोत्सव मेले की शुरुआत आज से हुई, इसका शुभारंभ मेयर मालती राय ने किया। इस मौके पर नेशन फैशन शो में किन्नरों ने रैप वॉक कर अपने जलवे बिखेरे। किन्नर दिव्या शर्मा (वेरोनिका) के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इसके अलावा एकल नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें 5 से 15 एवं 15 से 55 वर्ष तक की महिलाओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी। संस्था द्वारा विभिन्न महिला समाज सेवियों एवं सामाजिक समूह का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान भी किया गया।
संस्था की अध्यक्ष डॉ रश्मि अग्रवाल ने बताया कि मानस भवन में हो रहे इस आयोजन में 50 से अधिक महिलाओं ने विभिन्न उत्पादों के स्टॉल्स और फूड जोन से मेले को सजाया हैं।

उन्होंने कहा कि मेले में तिरंगा थीम्स पर एक राखी बॉक्स भी तैयार किया गया है। जिसमें ट्रांसजेंडर बहनों के साथ मेले में आई महिलाओं ने अपनी ओर से राखी भेंट की है। यह राखी सरहद पर तैनात भारतीय सैनिकों को भेजी जाएगी।



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire