Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

कोलंबिया में चुनाव प्रचार के दौरान राष्ट्रपति उम्मीदवार मिगुएल उरीबे को गोली मारी, हालत नाजुक

Colombia Presidential Election 2026: कोलंबिया। कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के प्रमुख दावेदार मिगुएल उरीबे को बोगोटा में चुनावी रैली के दौरान गोली मारी गई। उनकी हालत गंभीर है। राजधानी बोगोटा के फोंतिबोन इलाके में एक अज्ञात हमलावर

कोलंबिया में चुनाव प्रचार के दौरान राष्ट्रपति उम्मीदवार मिगुएल उरीबे को गोली मारी, हालत नाजुक
X

Colombia Presidential Election 2026: कोलंबिया। कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के प्रमुख दावेदार मिगुएल उरीबे को बोगोटा में चुनावी रैली के दौरान गोली मारी गई। उनकी हालत गंभीर है। राजधानी बोगोटा के फोंतिबोन इलाके में एक अज्ञात हमलावर ने उन्हें पीठ पर गोली मारी। उरीबे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।उरीबे मशहूर पत्रकार डायना टर्बे के बेटे और पूर्व राष्ट्रपति जूलियो टर्बे के पोते हैं।

Colombia Presidential Election 2026: कौन हैं मिगुएल उरीबे

कोलंबिया की विपक्षी सेंट्रो डेमोक्रेटिको पार्टी के 39 वर्षीय नेता उरीबे का राजनीति से गहरा नाता है। वह कोलंबिया के पूर्व राष्ट्रपति जूलियो सीजर टर्बे के पोते और प्रख्यात पत्रकार डायना टर्बे के बेटे हैं। डायना की 1991 में पाब्लो एस्कोबार के ड्रग कार्टेल द्वारा अपहरण के बाद मौत हो गई थी।

Colombia Presidential Election 2026: शहर के अस्पतालों को किया अलर्ट

घटना के बाद बोगोटा के मेयर कार्लोस गलान ने पुष्टि की कि पूरे शहर के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब देश में राजनीतिक अस्थिरता और अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं। कोलंबिया में उरीबे के समर्थकों और राजनीतिक विश्लेषकों ने इस घटना को लोकतंत्र पर हमला बताया है।

Colombia Presidential Election 2026: अमेरिकी विदेश मंत्री ने की हमले की निंदा

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने उरीबे पर हमले की निंदा की है और वामपंथी राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो से भड़काऊ बयानबाजी बंद करने की अपील की है। रुबियो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर लिखा, 'संयुक्त राज्य अमेरिका सीनेटर मिगुएल उरीबे की हत्या के प्रयास की कड़े शब्दों में निंदा करता है। यह लोकतंत्र के लिए सीधा खतरा है और कोलंबियाई सरकार के उच्चतम स्तरों से आने वाली हिंसक वामपंथी बयानबाजी का परिणाम है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire