Top
Begin typing your search above and press enter to search.

जांजगीर-चांपा में ट्रक और बस के बीच टक्कर, दर्जनभर यात्री घायल

जांजगीर-चांपा सड़क हादसा

जांजगीर-चांपा में ट्रक और बस के बीच टक्कर, दर्जनभर यात्री घायल
X

जांजगीर-चांपा: आज सुबह छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां राछाभाटा के पास एक यात्री बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। यह बस यात्रियों को लेकर केरा से जांजगीर की ओर जा रही थी। हादसे के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई, और इस दुर्घटना में बस में सवार दर्जनभर यात्री घायल हो गए।

शुक्ला ट्रेवल्स की बस आज सुबह करीब 60 से 70 यात्रियों को लेकर केरा से जांजगीर जा रही थी। जैसे ही बस राछाभाटा के पास पहुंची, उसकी टक्कर एक ट्रक से हो गई। टक्कर के बाद ट्रक कुछ दूरी जाकर पलट गया, जबकि ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया।

घायलों का इलाज

हादसे में घायल यात्रियों को नजदीकी सीएससी नवागढ़ में भर्ती कराया गया है। हालांकि, अब तक किसी की मौत की खबर नहीं है, लेकिन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस जांच में जुटी

नवागढ़ थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ट्रक के ड्राइवर की तलाश कर रही है, जो हादसे के बाद फरार हो गया था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire