Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
तेज रफ्तार ट्रैक्टर और टेंपो में हुई भिड़ंत, 6 की मौत, कई घायल...
- Rohit banchhor
- 31 Oct, 2024
बदायूं जिले के दिल्ली-बदायूं हाईवे पर मुजरिया गांव के पास आज सुबह एक भयानक सड़क हादसे में 6 लोगों की जान चली गई
UP News : बदायूं। बदायूं जिले के दिल्ली-बदायूं हाईवे पर मुजरिया गांव के पास आज सुबह एक भयानक सड़क हादसे में 6 लोगों की जान चली गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर ने सवारियों से भरे लोडर टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
UP News : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. बृजेश सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। वहीं, जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने उझानी सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।
UP News : बता दें कि लोडर टेंपो का चालक, मनोज कुमार, इस्लामनगर के चरसौरा गांव का निवासी है और सब्जी की खेती करता है। वह सब्जी लेकर नोएडा सब्जी मंडी गया था और आज सुबह वापस बदायूं लौट रहा था। टेंपो में सवार अन्य यात्रियों में मेघ सिंह, अमन, धर्मवीर, कन्हाई, उनकी पत्नी कुसुम, उनके बच्चे सीनू और कार्तिक, कप्तान और उनकी पत्नी पन्ना देवी, और अतुल शामिल थे। जैसे ही टेंपो मुजरिया थाना क्षेत्र में मुजरिया गांव के पास पहुंचा, विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रैक्टर ने सामने से टक्कर मार दी।
UP News : स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य-
टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से उझानी सीएचसी और जिला अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने कन्हाई, पन्ना देवी, कुसुम देवी, सीनू, कार्तिक और अतुल को मृत घोषित कर दिया। जबकि मनोज, मेघ सिंह, अमन, धर्मवीर, और कप्तान को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
UP News : दुर्घटना की वजह-
प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि ट्रैक्टर के गलत दिशा में आने के कारण यह हादसा हुआ। एसएसपी डॉ. बृजेश सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और जल्द ही ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. Akshaya Tritiya 2026: श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा अक्षय तृतीया का पावन पर्व, जानें पूजा विधि, मंत्र और विशेष नियम
- 2. MP News : मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात : केंद्र सरकार ने दी 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद की अनुमति, 22 लाख टन अतिरिक्त उपार्जन
- 3. Namo Meet RAGA Video Viral: हाथ जोड़ा, हाल-चाल पूछा; संसद भवन परिसर में राहुल गांधी से मिले पीएम मोदी, देखें वीडियो
- 4. SRH vs RR IPL 2026: हैदराबाद ने राजस्थान के सामने 217 का लक्ष्य, वैभव-ध्रुव-लहुआन गोल्डन डक पर आउट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

