Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

तेज रफ्तार कार और पिकअप में हुई भिड़ंत, 2 की मौत, 3 बच्चे घायल

कोतवाल संतोष कुमार मिश्र और सीओ आरके सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

तेज रफ्तार कार और पिकअप में हुई भिड़ंत, 2 की मौत, 3 बच्चे घायल
X
Accident News : गोंडा। उत्तरप्रदेश के गोंडा जिले में बीती रात मनकापुर-उतरौला मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें कार और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की जान चली गई, जबकि तीन बच्चे घायल हो गए। यह घटना मरौचा गांव के पास हुई।



Accident News : बता दें कि इस हादसे में कार सवार अश्वनी मिश्र 38 वर्ष और कार चालक रमा कांत उर्फ जयसन वर्मा 52 वर्ष की गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल में मृत्यु हो गई। दोनों जनपद बलरामपुर के ग्वालियर ग्रंट दतौली गांव के निवासी थे और गोंडा के काजीदेवर गांव में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे।
हादसे में अश्वनी मिश्र की बेटी प्रज्ञा 16 वर्ष, प्रतिज्ञा 14 वर्ष और बेटा प्रियांशु 12 वर्ष घायल हो गए। तीनों बच्चों को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।



Accident News : हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य और रिश्तेदार घटनास्थल पर पहुंच गए। राहगीरों ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद दतौली पुलिस चौकी और कोतवाली मनकापुर की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। कोतवाल संतोष कुमार मिश्र और सीओ आरके सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire