Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ाने 10 संभाग की कॉलेज छात्राओ ने दिखाया अपनी प्रतिभा का जौहर

वही महापौर मालती रॉय ने कहा कि बीजेपी सरकार ने बेटियों की प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए अवसर दिया हैं।

भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ाने 10 संभाग की कॉलेज छात्राओ ने दिखाया अपनी प्रतिभा का जौहर
X

MP News : भोपाल। भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा देने के लिए राजधानी के सरोजनी नायडू कन्या स्नातकोत्तर नूतन महाविद्यालय में आज राज्य स्तरीय समूह एवं लोक नृत्य किए गए। आयोजन में 10 संभाग के चयनित विधार्थियो ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उच्च शिक्षा विभाग के इस कार्यक्रम में महापौर मालती राय समेत कई लोग शामिल हुए। सुबह से शाम तक नाट्य विद्या, लोक नृत्य और बुंदेलखंड की प्रसिद्ध राई नृत्य जैसे डांस प्रस्तुत कर सबका दिल जीत लिया।

MP News : इसी के साथ रीवा से आए बच्चे जो पूरी प्रतियोगिता में आकर्षण का केंद्र बने दिखाई दिए। 10 संभाग से आए बच्चों में राम सीता और हनुमान की छवि वाला ग्रुप सभी को अपनी ओर आकर्षित करता दिखाई दे रहा था। प्राचार्या डॉ दीप्ति श्रीवास्तव ने बताया कि सांस्कृतिक विरासत को सहजने के लिए उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कॉलेज एवं जिला स्तर पर पहले समूह और एकल नृत्य की प्रस्तुतियां आयोजित करवाई गई थी।

MP News : वहां पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले 10 संभाग के कालेज विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ था। उन्होंने कहा की यहां फिल्मी नृत्यों को प्रतिबंधित किया गया था। उन्होंने बताया कि, मालवा प्रांत के साथ बुंदेलखंडी, राई नृत्य,लोक नृत्य,आदिवासी नृत्य के साथ लोकरंग से संबंधित नृत्य यहां हुए हैं। वही महापौर मालती रॉय ने कहा कि बीजेपी सरकार ने बेटियों की प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए अवसर दिया हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire