Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
कलेक्ट्रेट कर्मचारी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लगाया प्रताड़ना का आरोप
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय में कार्यरत एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम प्रदीप उपाध्याय बताया जा रहा है, जो कलेक्ट्रेट में चपरासी के पद पर कार्यरत था और रायपुर के पुरानी बस्ती इलाके में निवास करता था। प्रदीप का शव उसके घर के कमरे में मिला।
Raipur City News : मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। इस नोट में प्रदीप ने एक डिप्टी कलेक्टर रैंक के अधिकारी पर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। प्रदीप ने लिखा कि उच्च अधिकारी द्वारा की जा रही प्रताड़ना के कारण उसने यह कदम उठाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


