Create your Account
कलेक्टर ने किसान के भेष में किया धान खरीदी केंद्र का दौरा, लाइन में खड़े होकर व्यवस्था का लिया जायजा
सरगुजा। जिले के कलेक्टर विलास भोसकर ने किसान के भेष में धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। गुरुवार को वे एसडीएम रवि राही के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर पेटला धान उपार्जन केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले किसान बनकर टोकन प्रक्रिया और तौल व्यवस्था का जायजा लिया।
कलेक्टर ने एक घंटे तक खरीदी केंद्र का भ्रमण किया, इस दौरान वे लाइन में खड़े होकर कर्मचारियों के व्यवहार और किसानों की समस्याओं के बारे में जानकारी लेते रहे। सिर पर गमछा बांधकर पहुंचने की वजह से किसी ने उन्हें पहचाना नहीं। कलेक्टर ने किसानों से सीधे बातचीत की, उनकी समस्याएं सुनीं और फड़ में धान की तुलाई के बाद तौल पत्रक की ऑनलाइन एंट्री भी करवाई।

जब अंततः सभी को यह जानकारी मिली कि यह कलेक्टर विलास भोसकर हैं, तो वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। कलेक्टर की इस पहल से यह स्पष्ट होता है कि वे ग्रामीणों और किसानों की समस्याओं को न केवल समझना चाहते हैं, बल्कि उनके समाधान के लिए सीधे मैदान में उतरकर काम करना चाहते हैं।
Related Posts
More News:
- 1. DU Admission 2026: यूजी कोर्सेज में दाखिले के लिए 1.42 लाख से अधिक छात्रों ने किया रजिस्ट्रेशन, 67 कॉलेजों की 71 हजार सीटों पर होगा एडमिशन
- 2. CG Breaking : बोल्डर निकालने के दौरान चट्टान धंसी, दो मजदूरों की दबकर मौत
- 3. MHA Declares 23 as Terrorists under UAPA: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, UAPA के तहत 23 लोगों को घोषित किया आतंकवादी
- 4. IND vs ENG T20 Playing 11: भारत के खिलाफ दूसरे टी20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11 घोषित, जोफ्रा आर्चर की वापसी, जोश टंग का डेब्यू
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

