Top
Begin typing your search above and press enter to search.

नीरज बंजारे को कलेक्टर ने किया सम्मानित, जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में प्राप्त किया द्वितीय स्थान

नीरज बंजारे को कलेक्टर ने किया सम्मानित, जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में प्राप्त किया द्वितीय स्थान
X

महासमुंद: राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत आयोजित जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में हायर सेकंडरी स्कूल देवरी के कक्षा 11वीं के छात्र नीरज बंजारे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने उन्हें सम्मानित कर प्रोत्साहित किया।

इस गौरवपूर्ण क्षण पर संकुल प्राचार्य डी.एस. टंडन, संकुल समन्वयक मनोज चक्रधारी, सहयोगी शिक्षक भोजराम ध्रुव, वरिष्ठ व्याख्याता नेशलाल धृतलहरे, आनंद व्यवहार, संजय बारसागड़े, नीलू सोनी, कुलेश्वर ठाकुर, देवानंद चंद्राकर, उदेश्याम यादव, टेसराम पटेल सहित पूरे संकुल शाला परिवार देवरी ने हर्ष व्यक्त किया।

संकुल समन्वयक मनोज चक्रधारी ने इस उपलब्धि पर संकुल केंद्र देवरी के सभी विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि हर प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने विद्यालय एवं गांव का नाम रोशन करें।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire