Top
Begin typing your search above and press enter to search.

कलेक्टर और जिला सीईओ ने आगर नदी घाट पर छठ महापर्व पर की पूजा अर्चना, जिलेवासियों को दी बधाई...

उन्होंने घाट पर विधिवत पूजा अर्चना कर छठ व्रतियों के साथ जिलेवासियों को छठ महापर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

कलेक्टर और जिला सीईओ ने आगर नदी घाट पर छठ महापर्व पर की पूजा अर्चना, जिलेवासियों को दी बधाई...
X
CG News : रजनीश सिंह, मुंगेली। सूर्य उपासना के महापर्व छठ के अवसर पर आज शाम आगर नदी घाट पर ढलते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। छठ व्रतियों ने भगवान सूर्य को सायंकालीन अर्घ्य अर्पित किया, जिसमें कलेक्टर राहुल देव और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय भी शामिल हुए। उन्होंने घाट पर विधिवत पूजा अर्चना कर छठ व्रतियों के साथ जिलेवासियों को छठ महापर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं।



CG News : श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर बांस की टोकरी और सूप में फल, अनार, सेव, पपीता, संतरा, मिठाई और अन्य पूजन सामग्री लेकर घाट पर पहुंचे। घाट पर छठ व्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर विश्व के आरोग्य, सुख और समृद्धि की कामना की। व्रतियों के छठ गीतों से आगर नदी घाट का वातावरण छठमय हो गया था, जो श्रद्धा और आस्था से भरपूर था।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire