Top
Begin typing your search above and press enter to search.

एजेंट से 15 लाख रुपए की लूट, पुलिस ने खुलासा कर आरोपियो को किया गिरफ्तार, हवाला कनेक्शन भी साफ

एजेंट से 15 लाख रुपए की लूट, पुलिस ने खुलासा कर आरोपियो को किया गिरफ्तार, हवाला कनेक्शन भी साफ
X

भोपाल। भोपाल के चूनाभट्टी इलाके में कलेक्शन एजेंट से कैश लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस वारदात मे शामिल छः आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से लुटे गए 15 लाख रूपये मे से 10 लाख रूपये पुलिस ने बरामद कर लिए है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने अलग अलग टीम का गठन किया था जिसमे क्राइम ब्रांच को भी शामिल किया गया था

पुलिस के मुताबिक जानकी नगर निवासी साहिल और रोहित बीते बुधवार को कलेक्शन के 15 लाख रूपये लेकर आ रहे थे तभी पहले से रेकी कर रहे तीन बाइक मे सवार बदमाशों ने कोलर तिराहे पर टक्कर मारकर बैग छीनकर फरार हो गये थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर 6 आरोपियों को पकड़ा है। यह बात पता चलने पर पुलिस ने लुटेरों के पास से लूट की रकम और वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद कर ली हैं।


इसके अलावा जांच में सामने आया कि पकड़े गए बदमाश राजा खटीक गैंग से जुड़े हुए हैं। जिसने कुछ समय पहले ही श्यामला हिल्स इलाके में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था।इधर सूत्रों की. माने तो हवाला कनेक्शन साफ हो गया है। पुलिस इस मामले में फरियादी से भी पूछताछ कर रही है। वहीं पकडे गये आरोपियों जिसमें छोला मंदिर इलाके में रहने मुख्य आरोपी दीपक पटेल शामिल हैसूत्रों की माने तो आरोपियों ने स्वयं स्वीकार किया कि, कारोबारी की सटीक मुखबिरी मिली थी कि वह हवाला की रकम को इधर से उधर करता है। एक सप्ताह तक लगातार कारोबारी की रेकी की, तब वारदात को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस अधिकारिक तौर पर रकम हवाला की होने की बात की पुष्टि नहीं कर रही हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire