Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Cold Wave Alert : सर्दी का कहर, छत्तीसगढ़ में शीतलहर का अलर्ट जारी, ठंड बढ़ेगी अगले 2 दिन...

मौसम विभाग ने नागरिकों को ठंड से बचने के लिए सतर्क रहने और आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी है।

Cold Wave Alert : सर्दी का कहर, छत्तीसगढ़ में शीतलहर का अलर्ट जारी, ठंड बढ़ेगी अगले 2 दिन...
X

Cold Wave Alert : रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड और सर्द हवाओं से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। पिछले 24 घंटों से प्रदेशभर में सर्द हवाएं चल रही हैं, और मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। विशेषकर उत्तरी छत्तीसगढ़ में इसका असर अधिक देखने को मिलेगा। इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, 15 दिसंबर से प्रदेश में दिन और रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है।

Cold Wave Alert : खासकर छत्तीसगढ़ के कोरबा, सूरजपुर, बलरामपुर, मुंगेली, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, खैरगढ़-छुईखिंदी-गंडई और जगदलपुर जिलों में शीतलहर की संभावना जताई जा रही है। पिछले 24 घंटों का तापमान राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जबकि अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस, जगदलपुर में 12 डिग्री सेल्सियस, और बिलासपुर और दुर्ग में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने नागरिकों को ठंड से बचने के लिए सतर्क रहने और आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire