Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Coal Levy Scam : सेंट्रल जेल में ही रहेंगे सूर्यकांत तिवारी, कोर्ट ने खारिज की शिफ्टिंग की अर्जी

कोर्ट के इस फैसले से सूर्यकांत तिवारी की रायपुर जेल में न्यायिक हिरासत जारी रहेगी।

Coal Levy Scam : सेंट्रल जेल में ही रहेंगे सूर्यकांत तिवारी, कोर्ट ने खारिज की शिफ्टिंग की अर्जी
X

Coal Levy Scam : रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला लेवी घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के आरोप में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद कारोबारी सूर्यकांत तिवारी को फिलहाल यहीं रहना होगा। ACB-EOW की विशेष अदालत ने जेल प्रशासन की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें तिवारी को दूसरी जेल में स्थानांतरित करने की मांग की गई थी। कोर्ट के इस फैसले से सूर्यकांत तिवारी की रायपुर जेल में न्यायिक हिरासत जारी रहेगी।

बता दें कि 20 जुलाई 2025 को जेल प्रशासन की टीम ने सूर्यकांत तिवारी के बैरक की तलाशी ली थी। इस दौरान तिवारी ने जांच में सहयोग करने से इनकार कर दिया और जेल कर्मियों के साथ अभद्रता की। जेल प्रशासन ने इसे आधार बनाते हुए विशेष अदालत में याचिका दायर की, जिसमें कहा गया कि तिवारी का व्यवहार अराजक है और वह जेल में अनुशासन भंग करता है, जिसका अन्य कैदियों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

बुधवार को हुई सुनवाई में विशेष अदालत ने जेल प्रशासन की दलीलों को नाकाफी माना। कोर्ट ने कहा कि जब तक तिवारी का व्यवहार जेल मैनुअल के तहत गंभीर अपराध की श्रेणी में नहीं आता या उनकी मौजूदगी से सुरक्षा को खतरा नहीं होता, तब तक उन्हें दूसरी जेल में शिफ्ट करने का कोई औचित्य नहीं है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire