Breaking News
:

कोचिंग टीचर ने बंधक बनाकर दो बहनों से किया दुष्कर्म, 8 महीने से ब्लैकमेल कर रहा था गलत काम...

MP News

अक्टूबर महीने से आरोपी नाबालिग को एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर दूसरे बच्चों से अलग समय पर बुलाने लगा।

MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में ट्यूशन टीचर द्वारा दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी शिक्षक वीरेंद्र त्रिपाठी थाना क्षेत्र के ही रीत नगर में कोचिंग क्लास संचालित करता था। वह कोचिंग की आड़ में बीते कई दिनों से नाबालिक के साथ गलत काम कर रहा था। जब छोटी बहन ने बड़ी बहन को यह बात बताई तो बड़ी बहन ने कोचिंग पहुंचकर इसका विरोध किया उसके बाद उसने जान से मारने की धमकी देकर दोनों बहनों को बंधक बना लिया और उनके साथ दुष्कर्म करने की घटना को अंजाम दिया।


MP News : डरी सहमी दोनों बहनों ने यह बात घर पहुंचकर परिजनों को बताई। परिजन 14 और 20 वर्षीय दोनों बहनों को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी शिक्षक वीरेंद्र त्रिपाठी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। सनसनीखेज मामला होने के चलते छोला मंदिर थाना पुलिस ने भी पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए रात में ही मेडिकल करवाया उसके बाद आरोपी के ठिकानों पर दबिश दी गई जब वह नहीं मिला तो पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे एक अन्य स्थान से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक़ आरोपी एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर दोनों बहनों को अलग-अलग समय पर कोचिंग बुलाकर उनके साथ अश्लील हरकतें करता था।


MP News : आरोपी ने शनिवार को भी दोनों बहनों को एक साथ बुलाया। उनके साथ गलत काम किया। पुलिस के मुताबिक 14 साल की पीड़िता 8वीं जबकि 20 साल की पीड़िता 12वीं क्लास की पढ़ाई प्राइवेट स्कूल से कर रही हैं। दोनों रिश्ते में बहन हैं और छोला थाना क्षेत्र में एक ही घर में रहती हैं। कोचिंग संचालक वीरेंद्र त्रिपाठी ने 16 अप्रैल 24 को 14 वर्षीय पीड़िता के साथ पहली बार छेड़खानी की। नाबालिग डर के कारण चुप रही, इसी का फायदा उठाकर आरोपी आए दिन छेड़खानी करने लगा। अक्टूबर महीने से आरोपी नाबालिग को एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर दूसरे बच्चों से अलग समय पर बुलाने लगा।


MP News : इस दौरान वह उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। परेशान होकर नाबालिग ने मामले की जानकारी इसी कोचिंग में पढ़ने वाली बड़ी बहन को दी। 10 अक्टूबर को बड़ी बहन विरोध दर्ज कराने छोटी बहन के साथ उसकी ट्यूशन टाइमिंग में कोचिंग सेंटर पहुंची। यहां आरोपी ने एक कमरे में दोनों बहनों को बंधक बना लिया। बड़ी बहन से बोला कि जिंदा नहीं लौटोगी। इस दौरान आरोपी ने दोनों के साथ बैड टच किया। धमकाया कि उसने दोनों के पर्सनल फोटो भी ले लिए हैं। किसी को भी कुछ बताया तो वायरल कर देगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us