Breaking News
Create your Account
CMAI Fab Show 2025 : छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया टेक्सटाइल हब, सीएम साय ने CMAI फैब शो 2025 में किया ऐलान, CMAI के साथ MOU साइन...
- Rohit banchhor
- 23 Apr, 2025
राज्य की नई औद्योगिक नीति और टेक्सटाइल सेक्टर में निवेश की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला, जिससे छत्तीसगढ़ वस्त्र, गारमेंट और हैंडलूम उद्योग में एक उभरते केंद्र के रूप में स्थापित होने की राह पर है।
CMAI Fab Show 2025 : रायपुर/मुंबई। छत्तीसगढ़ को देश का अगला टेक्सटाइल हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 23 अप्रैल 2025 को मुंबई के बॉम्बे एग्जिबिशन सेंटर में आयोजित CMAI फैब शो 2025 में हिस्सा लिया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार ने क्लोदिंग मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CMAI) के साथ एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों और निवेशकों को संबोधित करते हुए राज्य की नई औद्योगिक नीति और टेक्सटाइल सेक्टर में निवेश की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला, जिससे छत्तीसगढ़ वस्त्र, गारमेंट और हैंडलूम उद्योग में एक उभरते केंद्र के रूप में स्थापित होने की राह पर है।
CMAI Fab Show 2025 : सीएम साय ने कहा, छत्तीसगढ़ ने टेक्सटाइल उद्योग के लिए निवेश के नए द्वार खोले हैं। हमारी नई औद्योगिक नीति में MSME को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। 1000 से अधिक स्थानीय लोगों को रोजगार देने वाले उद्यमों को विशेष अनुदान और 100 करोड़ के निवेश पर 252 करोड़ की प्रतिपूर्ति दी जा रही है। बस्तर और सरगुजा जैसे क्षेत्रों में उद्यम शुरू करने पर अतिरिक्त रियायतें हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में कैबिनेट ने नवा रायपुर में 271 करोड़ रुपये की लागत से नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) की स्थापना को मंजूरी दी है, जो टेक्सटाइल उद्योग को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
CMAI Fab Show 2025 : मुख्यमंत्री ने चांपा की कोसा साड़ियों का जिक्र करते हुए कहा, “हमारी कोसा साड़ियां अपने शिल्प में अनुपम हैं। CMAI के साथ एमओयू और NIFT की स्थापना से इनके ब्रांडिंग और प्रमोशन में बड़ी मदद मिलेगी।” उन्होंने पारंपरिक हस्तशिल्प को टेक्सटाइल उद्योग से जोड़ने की योजना पर भी जोर दिया, ताकि स्थानीय कारीगरों को वैश्विक मंच मिले। साय ने निवेशकों को आकर्षित करते हुए कहा, सिंगल विंडो सिस्टम और 350 से अधिक रिफॉर्म्स के साथ हमने निवेश का माहौल अत्यंत सहज बनाया है। छत्तीसगढ़ अब ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ से ‘स्पीड ऑफ डूइंग बिजनेस’ की ओर बढ़ रहा है।

CMAI Fab Show 2025 : छत्तीसगढ़ की रणनीतिक भौगोलिक स्थिति का उल्लेख करते हुए सीएम ने कहा, सेंट्रल इंडिया में हमारी लोकेशन बेहतरीन कनेक्टिविटी प्रदान करती है। रायपुर एयरपोर्ट पर कार्गो सुविधा शुरू हो चुकी है, 48 हजार करोड़ की रेल परियोजनाएं चल रही हैं और रायपुर-विशाखापट्नम एक्सप्रेस-वे का निर्माण तेजी से हो रहा है। यह टेक्सटाइल उद्योग के लिए लॉजिस्टिक्स को और आसान बनाएगा।
CMAI Fab Show 2025 : उन्होंने टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए कुशल मानव संसाधन की उपलब्धता पर भी जोर दिया। हमारे ITI में एडवांस कोर्स शुरू किए गए हैं और IIT, IIM, IIIT, और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान कुशल युवाओं की आपूर्ति कर रहे हैं। साय ने जनजातीय क्षेत्रों में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने के लिए विशेष रियायतों का भी उल्लेख किया, जिससे ग्रामीण स्वरोजगार और कौशल विकास को बल मिलेगा।
CMAI Fab Show 2025 : कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार, संचालक प्रभात मलिक और CSIDC के प्रबंध संचालक अभिषेक अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
Related Posts
More News:
- 1. UP Crime : ट्रिपल मर्डर से दहशत, चार मंजिला मकान में तीन मासूमों के शव मिले, कातिल की तलाश जारी
- 2. CG News : असिस्टेंट कमांडेंट के बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस जांच में जुटी
- 3. Supreme Court Dismisses TMC Objection: सुप्रीम कोर्ट में TMC की आपत्ति खारिज, मतगणना में केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती नियमों के खिलाफ नहीं
- 4. NEET UG 2026 Exam 2026: NEET यूजी 26 परीक्षा रविवार को, रायपुर जिले में 26 परीक्षा केंद्र, नोट कर लें शेड्यूल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

