Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CM Yogi: सुबह सुबह अपने गांव में भ्रमण पर निकले सीएम योगी, यमकेश्वर में नवनिर्मित स्कूल भवन का किया लोकार्पण, धामी भी रहे मौजूद

CM Yogi

CM Yogi: सुबह सुबह अपने गांव में भ्रमण पर निकले सीएम योगी, यमकेश्वर में नवनिर्मित स्कूल भवन का किया लोकार्पण, धामी भी रहे मौजूद
X

CM Yogi: पौड़ी गढ़वाल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को उत्तराखंड के यमकेश्वर में जनता इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

CM Yogi: योगी आदित्यनाथ शुक्रवार दोपहर करीब 3:15 बजे यमकेश्वर हेलिपैड पर पहुंचे, जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वे यमकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और करीब 10 मिनट तक पूजा-अर्चना की। मंदिर दर्शन के पश्चात दोनों मुख्यमंत्रियों ने दोपहर 3:34 बजे जनता इंटर कॉलेज का दौरा किया और नए भवन का उद्घाटन किया।

CM Yogi: लोकार्पण के दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘यहां छात्र-छात्राओं के लिए भव्य और आधुनिक भवन उपलब्ध हो गया है। एक माह के भीतर फर्नीचर, लाइब्रेरी, प्रयोगशाला सहित सभी मूलभूत सुविधाएं पूरी कर दी जाएंगी, ताकि बच्चे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकें।’’

CM Yogi: इससे पहले शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ ने अपने पैतृक गांव में रात्रि विश्राम किया। शनिवार सुबह वे गांव भ्रमण पर निकले, जहां स्थानीय बच्चों ने उत्साहपूर्ण गीत गाकर उनका स्वागत किया। यह दौरा दोनों राज्यों के बीच भाईचारे और विकास कार्यों की साझेदारी का प्रतीक माना जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire