Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CM Yogi cabinet meeting: लखनऊ में योगी कैबिनेट की अहम बैठक, 12 बड़े प्रस्तावों को मिली मंजूरी

Vpb
CM Yogi cabinet meeting: लखनऊ में योगी कैबिनेट की अहम बैठक, 12 बड़े प्रस्तावों को मिली मंजूरी
X

CM Yogi cabinet meeting: लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की अध्यक्षता में सोमवार को लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। बैठक में कुल 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिनका असर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे पर देखने को मिलेगा। सबसे ज्यादा चर्चा पंचायत चुनावों में ओबीसी आरक्षण तय करने के लिए समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को लेकर रही।

पंचायत चुनावों के लिए बनेगा ओबीसी आयोग

सरकार ने पंचायत चुनावों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आरक्षण का अध्ययन करने के लिए पांच सदस्यीय आयोग के गठन को मंजूरी दी है। आयोग की अध्यक्षता हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश करेंगे और इसका कार्यकाल छह महीने रहेगा। आयोग अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगा, जिसके बाद पंचायत चुनावों में आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होगी। माना जा रहा है कि अब पंचायत चुनाव 2027 विधानसभा चुनावों के बाद कराए जा सकते हैं।

वेटनरी छात्रों को बड़ी राहत

कैबिनेट ने बीवीएससी एंड एएच के छात्रों का इंटर्नशिप भत्ता 8 हजार रुपये से बढ़ाकर 12 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया है। प्रदेश में वर्तमान में 10 हजार से अधिक वेटनरी छात्र अध्ययन कर रहे हैं, जिन्हें इस फैसले से आर्थिक सहायता मिलेगी।

स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा

बैठक में प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल के विस्तार, मिर्जापुर में 2800 करोड़ रुपये की बिजली परियोजना और लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में 1010 बेड के मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल निर्माण को मंजूरी दी गई। इसके अलावा आगरा मेट्रो कॉरिडोर-2 परियोजना को भी हरी झंडी मिली, जिससे प्रदेश में शहरी परिवहन व्यवस्था और बेहतर होगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire