समाधान ऑनलाइन पर सख्त सीएम यादव, लापरवाह कर्मचारियों पर सरकार का चाबुक
भोपाल। समाधान ऑनलाइन पर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियो के विरुद्ध मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बड़ा एक्शन लिया है। सीएम डॉ मोहन यादव ने समाधान ऑनलाइन में जन समस्याएं सुनकर लापरवाही बरतने वाले तीन अधिकारियों पर कार्रवाई कर बर्खास्त कर दिया हैं। वहीं एक कर्मचारी की सेवा समाप्त कर दो कर्मचारी की वेतन वृद्धि रोकने के आदेश दिए हैं। दरअसल एमपी में समाधान ऑनलाइन से लंबित जन समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है।
सीएम ने आज जब समीक्षा की तो सामने आया की कुछ अधिकारी काम में लापरवाही बरत रहे हैं। जिसके बाद सीएम ने लापरवाह तीन अधिकारी-कर्मचारी को निलंबित किया वहीं एक कर्मचारी की सेवा समाप्त कर दो कर्मचारी की वेतन वृद्धि रोकने के आदेश दिए। नागरिकों की समस्याओं को लंबित रखने वाले दोषी अधिकारी-कर्मचारियों को दंडित करने के आदेश दिए।
मुख्यमंत्री ने अच्छे काम के लिए सागर, कटनी, सिंगरौली, विदिशा और सीहोर जिलों के अधिकारियों को बधाई भी दी। सीएम ने जबलपुर भेड़ाघाट एक आवेदक को आयुष्मान योजना का लाभ विलंब से मिलने पर दोषी पर 82 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है।

