Breaking News
:

गुरु गोविंद सिंह के 358 वें प्रकाशपर्व पर गुरूद्वारा पहुंचे सीएम यादव,मत्था टेककर दी बधाई

MP News

सीएम ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व कि आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं।

MP News : भोपाल। सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह की जयंती को भोपाल में प्रकाश पर्व के रूम में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। शहर के प्रमुख गुरुद्वारों पर सुबह से ही समुदाय के लोग पहुंच कर अरदास कर रहे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी हमीदिया रोड स्थित गुरुद्वारा पहुंचे और मत्था टेककर सिख समुदाय को गुरु गोविंद सिंह की जयंती की बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा कि हमारे देश की बहुत उज्जवल परंपरा है।


MP News : देश के लिए अपने परिवार का बलिदान कर देना बहुत कठिन होता है। हमारे सभी गुरुओं ने जो मार्ग दिखाया और उसे मार्ग पर चलते हुए गुरु गोविंद सिंह आगे बढे।देश की संस्कृति को बचाने के लिए जो किया वह अद्भुत है। गुरु गोविंद सिंह ने जो बलिदान दिया उनके आगे पूरा देश नतमस्तक है। सीएम ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व कि आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं।


MP News : जिस प्रकार से उन्होंने जीवन दिया वह हम सबके लिए अनुकरणीय हैं। स्कूली पाठ्यक्रम में भी चार साहबजादो के पाठ को पढ़ाया जाएगा। नानकसर गुरुद्वारा जाने के लिए पीएम मोदी ने जो संकल्प लिया था उसे पूरा किया हैं। गुरुद्वारा में आने का मौका मिलना यह परमात्मा की कृपा है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us