Top
Begin typing your search above and press enter to search.

गुरु नानक देव जयंती पर गुरुद्वारा पहुंचे सीएम यादव, मत्था टेककर दी शुभकामनाएं, सीएम हाउस में भी मनेगा प्रकाश पर्व

गुरु नानक देव जयंती पर गुरुद्वारा पहुंचे सीएम यादव, मत्था टेककर दी शुभकामनाएं, सीएम हाउस में भी मनेगा प्रकाश पर्व
X
भोपाल। सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने गुरुनानक जयंती पर सिख समुदाय के साथ प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा की गुरुनानक देव जी ने अच्छाई, सच्चाई, बराबरी की सीख दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुनानक जयंती के अवसर पर भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा में श्रद्धा से माथा टेकने पहुंचे थे।

सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने कहां की दुनिया के लिए आदर्श गुरुनानक देव जी...उनका अखंड भारत में जन्म हुआ था,अखंड भारत के गुरुनानक जी प्रेरणा थे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि 17 नवम्बर को सीएम हाउस में प्रकाश पर्व का बड़ा कार्यक्रम होगा...हम सब सौभग्यशाली हैं, प्रकाश पर्व का बड़ा आयोजन सीएम हाउस में करेंगे।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire