Top
Begin typing your search above and press enter to search.

राज्यपाल मंगू भाई पटेल का स्वास्थ्य हाल जानने एम्स पहुंचे सीएम यादव, मरीजों से भी की चर्चा

राज्यपाल मंगू भाई पटेल का स्वास्थ्य हाल जानने एम्स पहुंचे सीएम यादव, मरीजों से भी की चर्चा
X
भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल तबीयत खराब होने के चलते राजधानी भोपाल के एम्स हॉस्पिटल में इलाज ले रहे हैं। आज मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने एम्स हॉस्पिटल पहुंचकर राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान सीएम ने एम्स हॉस्पिटल में इलाज के लिए पहुंचे मरीज और उनके परिजनों से भी बातचीत की। साथ ही अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी फीडबैक लिया। ज्ञात हो की अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल में भर्ती राज्यपाल मंगुभाई पटेल की हालत में अब सुधार है।

उन्हें सोमवार शाम को वायरल फीवर की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। यहां वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एम्स परिसर में मौजूद पत्रकारों को बताया कि राज्यपाल की सेहत पहले से बेहतर है। उन्हें अस्पताल से जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। उन्होंने एम्स में मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं पर संतुष्टि जताई और कहा कि यहां सभी व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य सेवाओं में काफी सुधार हुआ है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire