Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

दत्तोपन्त ठेंगड़ी शोध संस्थान के नवीन भवन का सीएम यादव ने किया भूमिपूजन, बोले-शोध का ज्यादा महत्व

अपितु मानव कल्याण के दीप को भी दीर्घ काल के लिए प्रदीप्त कर देता है।

दत्तोपन्त ठेंगड़ी शोध संस्थान के नवीन भवन का सीएम यादव ने किया भूमिपूजन, बोले-शोध का ज्यादा महत्व
X

MP News : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश सोनी ने आज बसंत पंचमी के मौके पर भोपाल के लिंक रोड नंबर तीन पर दत्तोपन्त ठेंगड़ी शोध संस्थान के नवीन भवन का भूमिपूजन किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पौधरोपण और राष्ट्रीय शोधार्थी समागम पोस्टर का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। इस मौक़े पर सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि सत्य है कि शोध से ज्ञान केवल संरक्षित नहीं होता है, अपितु मानव कल्याण के दीप को भी दीर्घ काल के लिए प्रदीप्त कर देता है।

MP News : भारतीय विचार, संस्कार एवं श्रद्धेय दत्तोपन्त ठेंगड़ी जी के विचारों पर शोध एवं उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का यह प्रयास अभिनंदनीय है। सीएम ने कहा कि जिस प्रकार दीपक स्वयं जलकर प्रकाश देता है, उसी प्रकार हमारे प्रचारक परंपराओं में श्रद्धेय दत्तोपन्त ठेंगड़ी जी उज्ज्वल नक्षत्र के समान हैं। हिंदुत्व सिर्फ राष्ट्रीयता नहीं, विश्व बंधुत्व का प्रतीक है। हर युग में शोध आवश्यक रहा है और आज इसकी प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है। सीएम ने कहा कि दत्तोपंत ठेंगड़ी शोध संस्थान के माध्यम से सामाजिक विषयों पर गहन शोध होगा और श्रेष्ठ परिणाम सामने आएंगे।

MP News : कार्यक्रम में संघ के पूर्व सर कार्यवाह सुरेश सोनी ने कहा- सृष्टि में सबको अपने एक घर की इच्छा होती है। वो केवल मनुष्य को होती है ऐसा नहीं हैं। पक्षी अपना घोसला चाहता है सांप बिल चाहता है तो सिंह अपने लिए गुफा चाहता है। मनुष्य जीवन में आदमी किराए से भी अपना काम चला लेता है लेकिन ये इच्छा होती है कि अपना एक घर हो जाए। जैसे व्यक्ति की इच्छा होती है वैसे ही संस्थाओं की भी इच्छा होती है। अब तक यह संस्थान मजदूर संघ के कार्यालय में चल रहा था। अब इसका अपना भवन होगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire