Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

362 अधिकारी-कर्मचारियों को सीएम यादव ने सौंपे नियुक्ति पत्र, अब से सभी विश्वविद्यालयों में होगी कृषि स्नातक की पढ़ाई...

इसलिए मध्यप्रदेश सरकार गौपालन को बढ़ावा देने के लिए 10 से अधिक काय पालने पर अनुदान देने का निर्णय लिया है।

362 अधिकारी-कर्मचारियों को सीएम यादव ने सौंपे नियुक्ति पत्र, अब से सभी विश्वविद्यालयों में होगी कृषि स्नातक की पढ़ाई...
X

MP News : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल के रविन्द्र भवन में आयोजित समारोह में कृषि और पशुपालन विभाग के लिए चयनित 362 शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे है। मुख्यमंत्री ने किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के 256 कृषि विस्तार अधिकारी, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के 70 सहायक पशु चिकित्सकों और राजस्व विभाग के 36 चयनित नायब तहसीलदारों शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए हैं।

MP News : कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है।मध्यप्रदेश भी कृषि प्रधान प्रदेश है। जब हमारा देश और प्रदेश कृषि प्रधान है, तब चयनित कॉलेजों- विश्वविद्यालयों में कृषि स्नातक की पढ़ाई से काम नहीं चलेगा। कृषि क्षेत्र बहुत व्यापक है, इसलिए प्रदेश सरकार सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में कृषि स्नातक की पढ़ाई शुरू करने की योजना पर कार्य कर रही है। किसानों की आय को बढ़ाने के लिए कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ दुग्ध उत्पादन को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

MP News : किसानों को कृषि से साल में दो-तीन बार हो आय होती है, वर्ष भर किसानों को खर्च के लिए पैसों की आवश्यकता को दुग्ध उत्पादन से ही पूरा किया जा सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देश में मध्यप्रदेश का दुग्ध उत्पादन में अभी तीसरा स्थान है। मध्यप्रदेश में देश के कुल दुग्ध उत्पादन का 9 प्रतिशत दूध होता है, इसे बढ़ाकर मध्यप्रदेश सरकार 20 प्रतिशत तक करने के लिए कार्य कर रही है। दुग्ध उत्पादन में मध्यप्रदेश की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत करने के लिए हर घर में गाय पालना होगा। इसलिए मध्यप्रदेश सरकार गौपालन को बढ़ावा देने के लिए 10 से अधिक काय पालने पर अनुदान देने का निर्णय लिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire