Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

सीएम यादव का कांग्रेस पर हमला,बोले-हमेशा अंबेडकर विरोधी रहे कांग्रेसी, बीजेपी ने किया उनके सपने को सच...

सीएम ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू ने उद्योग और वित्त का काम नहीं दिया।

सीएम यादव का कांग्रेस पर हमला,बोले-हमेशा अंबेडकर विरोधी रहे कांग्रेसी, बीजेपी ने किया उनके सपने को सच...
X

MP News : भोपाल। संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी को लेकर देश में बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस जहां बीजेपी को दलित विरोधी बता रही है वहीं भाजपा भी कांग्रेस पर पलटवार कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते कांग्रेस पर निशाना साधा। सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के अतीत में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर दुर्भाव था। जबकि सच तो यह है कि बाबा साहब ने वंचित वर्ग के लिए काम किया। सीएम ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू ने उद्योग और वित्त का काम नहीं दिया।

MP News : बाबा साहब अपने विषय को जब लेकर जाते थे तो उनको काम नहीं दिया जाता था।चुनाव में बाबा साहेब को हराने का प्रयास किया गया। सीएम ने कांग्रेस को लेकर कहा कि केवल एक वर्ग को संतुष्ट करने से बात नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि नेहरू परिवार ने सबको भारत रत्न दिया गया,बाबा साहब को भारत रत्न नहीं दिया गया। 40 साल तक सरदार पटेल को भी भारत रत्न नहीं दिया गया। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में बाबा साहब को भारत रत्न मिला नेता जी सुभाषचंद्र बोस को भारत रत्न दिया। बाबा साहब ने शोषित , वंचित , पीड़ित वर्ग के लिए काम किया। सीएम ने कहा कि बीजेपी सरकार में पंच तीर्थों बनाने का काम किया सीएम ने कहा कि कांग्रेस को अपने अतीत के घटना क्रम पर माफी मांगनी चाहिए।

MP News : पीएम के बाद नेता प्रतिपक्ष का गरिमा वाला पद होता है। मुखौटे लगाकर सेल्फी लगाना, सांसदों को चोट पहुंचना कांग्रेस के लीडर को शोभा नहीं देता। माफी किसको मांगनी चाहिए। सीएम ने कहा कि जनता के भरोसे से ही हमने तीसरी बार सरकार बनाई। तीर्थ दर्शन यात्रा में बाबा साहब से जुड़े स्थानों को जोड़ेंगे। कांग्रेस अगर भाजपा पर उंगली उठाती है तो तीन उंगली उनकी तरफ उठती है। कांग्रस ने बाबा साहेब पर जुल्म ढाए हैं। वीडियो चलाने में कांग्रेस से अच्छा जादूगर नहीं है। कांग्रेस क्या काट छांट कर वीडियो चलाती है। बाबा साहब को लेकर भाजपा में आदर है।

MP News : बीजेपी कदम से कदम मिलाकर बाबा साहब के कदमों पर अपनी लाइन बनाती है। वही सीएम डॉ मोहन यादव ने बताया कि कल केन बेतवा नदी जोड़ों परियोजना का भूमि पूजन होगा पीएम मोदी इस ऐतिहासिक कार्य का भूमिपूजन करेंगे। सीएम ने कहा कि पानी न होने की वजह से यहां के 11 जिलों में पलायन होता था। उद्योग सहित खेती-पीने के पानी का लाभ मिलेगा। साढ़े 8 लाख हेक्टेयर की सिंचाई होगी। यह ऐतिहासिक घटना बन रही है। यह एक उत्सव का माहौल है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire