Top
Begin typing your search above and press enter to search.

आज दंतेवाड़ा जाएंगे सीएम साय, शहीद जवानों को देंगे श्रद्धांजलि

आज दंतेवाड़ा जाएंगे सीएम साय, शहीद जवानों को देंगे श्रद्धांजलि
X

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दंतेवाड़ा और गरियाबंद का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री साय सुबह 9:30 बजे रायपुर से दंतेवाड़ा के लिए रवाना होंगे, जहां वह पुलिस लाइन में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

इसके बाद, सीएम साय शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। तत्पश्चात, वह 11:35 बजे दंतेवाड़ा से गरियाबंद के राजिम के लिए प्रस्थान करेंगे। राजिम पहुंचने पर, वह मंदिर में दर्शन करेंगे और राजिम जयंती कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire