Begin typing your search above and press enter to search.
CM Vishnudev Say : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सीएम विष्णुदेव साय ने की मुलाकात, 23 वर्षों के सफल कार्यकाल पर दी बधाई...
इस अवसर पर उनको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

CM Vishnudev Say : दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें सार्वजनिक जीवन में मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के रूप में सफलतापूर्वक 23 वर्ष पूरे करने पर बधाई दी। सीएम ने अपनी इस मुलाकात की जानकारी एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की। उन्होंने लिखा, पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा सार्वजनिक जीवन में मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के रूप में सफलतापूर्वक 23 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने पर आज उनसे मुलाकात करने का सौभाग्य मिला। इस अवसर पर उनको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
CM Vishnudev Say : सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बड़ी संख्या में आवास की स्वीकृति के लिए पीएम मोदी का आभार भी व्यक्त किया। इसके साथ ही, उन्होंने प्रदेश में माओवाद के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन और विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी भी प्रधानमंत्री को दी।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा सार्वजनिक जीवन में मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के रूप में सफलतापूर्वक 23 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने पर आज उनसे मुलाकात करने का सौभाग्य मिला। इस अवसर पर उनको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) October 7, 2024
आदरणीय प्रधानमंत्री जी का छत्तीसगढ़ में… pic.twitter.com/K0GtmrOuS2
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


