Create your Account
CM Vishnudev Say : हैदराबाद अग्निकांड पर सीएम विष्णुदेव साय का शोक, 17 मौतों पर जताया दुख, घायलों के लिए की प्रार्थना
- Rohit banchhor
- 18 May, 2025
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस हृदयविदारक हादसे पर गहरा दुख जताया है और मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
CM Vishnudev Say : रायपुर। हैदराबाद के चारमीनार के नजदीक गुलजार हौज इलाके में रविवार सुबह हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस त्रासदी में 17 लोगों की मौत और 10 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस हृदयविदारक हादसे पर गहरा दुख जताया है और मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
CM Vishnudev Say : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा, “हैदराबाद के चारमीनार के निकट हुए भीषण अग्निकांड में 17 लोगों की असमायिक मृत्यु और कई लोगों के घायल होने का हृदयविदारक समाचार प्राप्त हुआ है। मैं उन सभी दिवंगत आत्माओं के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। साथ ही इस हादसे में घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”
CM Vishnudev Say : हादसे का विवरण-
यह भीषण अग्निकांड गुलजार हौज इलाके में एक इमारत में हुआ, जो रिहायशी और व्यावसायिक उपयोग के लिए थी। आग की चपेट में आने से 17 लोगों की जान चली गई, जिनमें 8 बच्चे और 5 महिलाएं शामिल हैं। 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। यह हादसा हैदराबाद के हाल के वर्षों में सबसे बड़े अग्निकांडों में से एक है, जिसने सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
Related Posts
More News:
- 1. IND vs SL : श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैच खेलेगी टीम इंडिया, सीरीज का शेड्यूल जारी
- 2. IND vs ENG 1st T20 : भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला, रवि बिश्नोई-वरुण चक्रवर्ती की वापसी
- 3. Raja Raghuvanshi Murder Case: सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत पर रोक लगाने से किया इनकार, अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
- 4. CG News : पेड़ के नीचे बारिश से बचना पड़ा भारी, आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मां-बेटी की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

