Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Vishnudev Sai: टोक्यो पहुंचे सीएम, असाकुसा मंदिर के दर्शन कर की छत्तीसगढ़ की खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना

Vishnudev Sai: टोक्यो (जापान)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से जापान यात्रा की शुरुआत की। अपनी इस यात्रा के दौरान, उन्होंने टोक्यो में स्थित ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर का

Vishnudev Sai: टोक्यो पहुंचे सीएम, असाकुसा मंदिर के दर्शन कर की छत्तीसगढ़ की खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना
X

Vishnudev Sai: टोक्यो (जापान)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से जापान यात्रा की शुरुआत की। अपनी इस यात्रा के दौरान, उन्होंने टोक्यो में स्थित ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर का दर्शन किया, जो टोक्यो का सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित मंदिर है। यह मंदिर शांति और सामर्थ का प्रतीक माना जाता है, और मुख्यमंत्री ने यहां आकर छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की।

Vishnudev Sai: मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस धार्मिक यात्रा के बारे में जानकारी दी और लिखा कि, जापान की राजधानी टोक्यो में आज ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर दर्शन का अवसर मिला। यह टोक्यो का सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित मंदिर है, जो शांति और सामर्थ्य का प्रतीक है। मंदिर दर्शन कर छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की खुशहाली और समृद्धि की कामना की, जिससे हमारा राज्य शांति और सामर्थ्य से परिपूर्ण बन सके।

Vishnudev Sai: बता दें कि, इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने जापान के साथ व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने के लिए विभिन्न योजनाओं पर विचार-विमर्श किया और राज्य के लिए अधिक निवेश आकर्षित करने की दिशा में कदम उठाए। इस दौरे के दौरान सीएम छत्तीसगढ़ की नई उद्योग नीति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करेंगे और उद्योगपतियों को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire