Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CM Vishnudev Sai: राष्ट्रपति भवन पहुंचे CM विष्णुदेव साय, नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में छत्तीसगढ़ के विकास पर होगी चर्चा

नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपाल उपस्थित होंगे।

CM Vishnudev Sai: राष्ट्रपति भवन पहुंचे CM विष्णुदेव साय, नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में छत्तीसगढ़ के विकास पर होगी चर्चा
X
CM Vishnudev Sai: रायपुर/दिल्ली। नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार सुबह 9 बजे के लिए राष्ट्रपति भवन पहुँचे। गवर्निंग काउंसिल की बैठक में मुख्यमंत्री का दोपहर दो बजे उद्बोधन और 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा मे शासन की योजनाओं पर प्रजेंटेशन होगा। इस महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।


CM Vishnudev Sai:
नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपाल उपस्थित होंगे। मुख्यमंत्री साय बैठक में छत्तीसगढ़ की आवश्यकताओं, चुनौतियों और विकास योजनाओं पर चर्चा करेंगे। वे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, और डिजिटल अधोसंरचना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे। इसके अलावा, वे राज्य के युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास के मुद्दों पर भी ध्यान केंद्रित करेंगे।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire