Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
CM Vishnudeo Sai Japan Tour: ओसाका वर्ल्ड एक्सपो में नए निवेश के अवसर खुले: सीएम विष्णुदेव साय, कहा-राज्य की जनता को मिलेगा सीधा लाभ
- Pradeep Sharma
- 30 Aug, 2025
CM Vishnudeo Sai Japan Tour: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जापान और दक्षिण कोरिया की अपनी हाल की यात्रा को लेकर दिल्ली लौटने के बाद माना एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री
CM Vishnudeo Sai Japan Tour: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जापान और दक्षिण कोरिया की अपनी हाल की यात्रा को लेकर दिल्ली लौटने के बाद माना एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हालिया जापान दौरे से भारत में अगले दस वर्षों में लगभग छह लाख करोड़ रुपये का निवेश आएगा। यह निवेश न केवल देश की अर्थव्यवस्था को नई ताक़त देगा बल्कि छत्तीसगढ़ जैसे औद्योगिक रूप से उभरते राज्यों को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
CM Vishnudeo Sai Japan Tour: मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी हाल की जापान यात्रा ने छत्तीसगढ़ को इस दिशा में सीधे तौर पर जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदीजी की दूरदृष्टि और नेतृत्व लगातार हमें मार्गदर्शन और प्रेरणा दे रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि ओसाका वर्ल्ड एक्सपो में छत्तीसगढ़ का पवेलियन लगाया गया, जिसे 24 अगस्त से 30 अगस्त तक हर दिन 30 हज़ार से अधिक लोगों ने देखा।
CM Vishnudeo Sai Japan Tour: मुख्यमंत्री ने बताया कि, छत्तीसगढ़ के इस पवेलियन में राज्य की नई औद्योगिक नीति की जानकारी दी गई, सिरपुर के माध्यम से बौद्ध धर्म से प्रदेश के ऐतिहासिक जुड़ाव को प्रस्तुत किया गया और ढोकरा कला, कोसा जैसे छत्तीसगढ़ के अनूठे हस्तशिल्प भी प्रदर्शित किये गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जापान और दक्षिण कोरिया की इस यात्रा ने छत्तीसगढ़ के लिए नए निवेश और औद्योगिक विकास के अवसर खोले हैं, और आने वाले समय में इन प्रयासों का लाभ राज्य की जनता को सीधे मिलेगा।
Related Posts
More News:
- 1. UP Accident : घायल को बचाने दौड़े लोग, बेकाबू कार ने रौंदा, दो सगे भाई समेत 5 की मौत
- 2. CG Weather News : मानसून की आहट से बदलेगा छत्तीसगढ़ का मौसम, गर्मी से मिलेगी राहत, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
- 3. India-Nepal Payment Service: भारत-नेपाल के बीच शुरू हुई डिजिटल पेमेंट सर्विस, UPI–NPI लिंक से सीधे खाते में जाएगा पैसा
- 4. Mahakaal Darshan : कालों के काल बाबा महाकाल के करें दर्शन, देखें Live
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

