Create your Account
वृहद युवा संवाद कार्यक्रम में बोले सीएम- देश प्रदेश के असली मालिक युवा है, उनके हाथों में ही शक्ति...
MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में वृहद युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के साथ कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, विश्वास सारंग समेत अन्य मंत्री मौजूद रहे। उच्च शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग,कौशल और श्रम विभाग द्वारा संयुक्त रूप किया गया आयोजन स्व रोजगार पर केंद्रित था। कार्यक्रम के दौरान सीएम डॉ मोहन यादव ने युवाओं से संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि युवाओं के हाथों में ताकत हो और वह बहुत दूर तक उड़ान के सपने देखते हो वहीं असल युवा हैं।

MP News : सीएम ने कहा कि इस देश में धन और कमाने वालों की कमी नहीं रही हैं। देश को सब कुछ मिला। गलत नेतृत्व के कारण देश ने सालों की गुलामी सही। हमारा धन लूट लूट कर ले गए। सीएम ने कहा कि भविष्य में इतिहास की गलती न हो इसका संकल्प करना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने आगे कहा कि वोट का सद्पयोग करना होगा। इतिहास गवाह है देश के लिए कई लोग शहीद हुए हैं। देश की ताकत देश के पास होना चाहिए..उनका बलिदान यही कहता है। इसलिए आप लोकतंत्र का हिस्सा बनिए यह बेहद जरूरी है। सरकार का एक साल हो रहा है..इस देश के प्रदेश के असली मालिक युवा हैं। और युवा ही देश की शक्ति है।

MP News : वही कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि मोहन यादव उच्च शिक्षा मंत्री भी रहे हैं..छात्र जीवन से छात्र राजनीति करते रहे हैं। अनुभव वर्तमान पीढ़ी को दे रहे हैं.. हम अपने राजनीतिक विचार के लिए कदम आगे बढ़ाते थे। डॉक्टर मोहन यादव की सरकार में श्रम और ग्रामीण विकास मंत्री हूं। कुछ समय भारत सरकार में भी काम करने का मौका मिला है। आपके शिक्षक आपके माता पिता आपकी मदद कर रहे हो तो कुछ जगह आपको धकेल लेने की कोशिश भी कर रहे होंगे। कई बार हम नकल की भी कोशिश करते हैं..कई बार हम निराश भी होते हैं..लक्ष्य भी पाते हैं..पढ़ाई अपनी जगह है और आपका हुनर आपका ही है। डॉ मोहन यादव उच्च शिक्षा मंत्री भी रहे हैं। अनुभव का ज्ञान जरूरी है। पटेल ने छात्रों को इस मौके पर कई कहानी भी सुनाई।
Related Posts
More News:
- 1. Ali Khamenei Funeral: ईरान में अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की शुरुआत, धर्मगुरुओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि, 9 जुलाई को होगा सुपुर्द-ए-खाक
- 2. Bhutan Refuses E20 Petrol From India: भूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, बड़ी वजह भी आई सामने !
- 3. Anganwadi Recruitment: आंगनबाड़ी के कई पदों पर निकली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू, बिना परीक्षा होगा सिलेक्शन
- 4. CG Transfer : तहसीलदारों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर ने जारी किए तबादला आदेश, देखें लिस्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

