Begin typing your search above and press enter to search.
महाकुंभ में भगदड़ की घटना पर सीएम साय ने जताया दुख, श्रद्धालुओं से की संयम बनाए रखने की अपील
महाकुंभ भगदड़

रायपुर। प्रयागराज महाकुंभ में संगम तट पर हुई भगदड़ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। इस हादसे में कई श्रद्धालुओं के निधन और कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है, जिसे लेकर सीएम साय ने शोक जताया है।
सीएम साय का ट्वीट:
श्रद्धालुओं से की अपील
सीएम साय ने सभी श्रद्धालुओं से संयम बनाए रखने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मां गंगा के जिस घाट के समीप श्रद्धालु मौजूद हैं, वहीं पुण्य स्नान करें और भीड़भाड़ से बचें।
प्रशासन अलर्ट पर
इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है और कुंभ मेले में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से घबराने की बजाय शांति बनाए रखने और निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया है। प्रयागराज में जारी महाकुंभ 2025 में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु स्नान और पूजा-पाठ के लिए पहुंचे हैं। ऐसे में प्रशासन भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार प्रयास कर रहा है। सरकार और प्रशासन की ओर से घायलों के इलाज और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हरसंभव मदद दी जा रही है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


