Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CM Rekha Gupta Death Threat: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

CM Rekha Gupta Death Threat: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
X

CM Rekha Gupta Death Threat: नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को जान से मारने की धमकी मिली है। गाजियाबाद पुलिस के अनुसार, धमकी 112 नंबर पर प्राप्त कॉल के जरिए दी गई। कॉल करने वाला नंबर अब स्विच ऑफ है, और पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली पुलिस को तुरंत सूचित किया।


दिल्ली पुलिस के उत्तर पश्चिम जिला पुलिस को देर रात गाजियाबाद पुलिस से इसकी जानकारी मिली। दोनों पुलिस टीमें मिलकर कॉल करने वाले की पहचान और उसके स्थान का पता लगाने में जुटी हैं। मुख्यमंत्री की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कदम उठाए जा रहे हैं।

यह धमकी हाल ही में मध्य दिल्ली में उद्योग भवन और निर्माण भवन को उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिलने के कुछ दिनों बाद आई है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है। दिल्ली और गाजियाबाद पुलिस संयुक्त रूप से इस मामले की तह तक जाने के लिए सक्रिय है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire