Top
Begin typing your search above and press enter to search.

देर रात्रि कैंसर हॉस्पिटल पहुंचे सीएम, मरीजों से भेंटकर जाना उनका हालचाल, तारा पांडे का इलाज करवाएगी सरकार

देर रात्रि कैंसर हॉस्पिटल पहुंचे सीएम, मरीजों से भेंटकर जाना उनका हालचाल, तारा पांडे का इलाज करवाएगी सरकार
X

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने तेज ठंड के बावजूद गुरुवार देव रात्रि मुंबई से लौट के बाद राजधानी भोपाल के ईदगाह हिल्स स्थित जवाहरलाल नेहरू कैंसर हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण कर इलाज के लिए पहुंचे मरीजों से भेंट कर उनका हाल-चाल जाना। साथ ही चिकित्सकों से भेंट कर सभी मरीजों को समुचित उपचार देने के दिशा निर्देश दिए।

इस बीच मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आर्थिक रूप से कमजोर सीधी जिले की तारा पांडे के उपचार के लिए होने वाले व्यय का भुगतान राज्य शासन की ओर से करने की बात कही। उन्होंने चिकित्सकों को आवश्यक सहायता राशि के संबंध में प्रक्रिया पूर्ण करवाने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि कैंसर रोग या अन्य गंभीर रोगों के रोगियों के बेहतर उपचार के लिए राज्य सरकार संकल्पित है।

सरकार ने संवेदनशील होकर नागरिकों के बेहतर इलाज की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रोगियों को बड़े चिकित्सा संस्थानों में एयर एंबुलेंस द्वारा भेजने की भी व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि शासन द्वारा शासकीय चिकित्सालय में जांच और औषधियों की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। प्रदेश में आयुष्मान कार्ड प्रदाय कर नागरिकों को विभिन्न रोगों के उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire