Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
सीएम मोहन यादव गुरुवार को करेंगे 154 करोड़े से बने जीजी फ्लाईओवर का लोकार्पण
- Rohit banchhor
- 22 Jan, 2025
वाहन प्रदूषण में भी कमी आयेगी, जिससे भोपाल शहर के नागरिकों को राहत मिलेगी।
MP News : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, गुरवार 23 जनवरी को गायत्री मंदिर से गणेश मंदिर के बीच 154 करोड़ रूपये की लागत से नव निर्मित भोपाल के सबसे बड़े फ्लाई-ओवर का उद्घाटन करेंगे। यह फ्लाई-ओवर शहर के यातायात प्रबंधन में महती सुधार लाने में सहायक होगा। साथ ही यात्रियों को राहत प्रदान करेगा। समारोह में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी उपस्थित रहेंगे। भोपाल शहर में मैदा मिल मार्ग पर गायत्री मंदिर से डीबी मॉल चौराहा, बोर्ड ऑफिस चौराहा, प्रगति चौराहा से मानसरोवर कॉम्प्लेक्स होते हुए गणेश मंदिर तक निर्मित फ्लाई-ओवर 2900 मीटर लंबा और 15 मीटर चौड़ा है।
MP News : यह मैदा मिल मार्ग को विद्या नगर, शक्ति नगर, कस्तूरबा नगर, साकेत नगर, दानिश नगर, आशिमा मॉल और एम्स जैसे प्रमुख रिहायशी और वाणिज्यिक क्षेत्रों से जोड़ता है। इसके अलावा, औबेदुल्लागंज, नर्मदापुरम, बैतूल, खंडवा और जबलपुर की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए भी यह मार्ग को सुगम बनाएगा। यह फ्लाई-ओवर डी.बी. मॉल, बोर्ड ऑफिस, प्रगति पेट्रोल पंप और मानसरोवर चौराहे जैसे भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों पर यातायात का दबाव कम करेगा। प्रारंभिक आंकलन के अनुसार 60% यातायात इस फ्लाई-ओवर से गुजरेगा, जबकि शेष 40% यातायात पुराने मार्गों का उपयोग करेगा।
MP News : फ्लाई-ओवर की एक शाखा डी.बी. मॉल चौराहे से भोपाल हाट (मंत्रालय मार्ग) की ओर जाती है, जिससे वल्लभ भवन तथा अरेरा हिल्स पर स्थित समस्त राज्य स्तरीय कार्यालयों में कार्य करने वाले कर्मचारियों को पीक आर्वस में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। यातायात सुगम हो जाने से नागरिकों को अपने गंतव्य स्थान तक पहुँचने में समय की बचत होगी और वाहन प्रदूषण में भी कमी आयेगी, जिससे भोपाल शहर के नागरिकों को राहत मिलेगी।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : कबाड़ लोड करते समय 11 केवी तार की चपेट में आए मजदूर, एक की मौत, दो गंभीर
- 2. CG News : EOW की बड़ी कार्रवाई, निलंबित IAS समीर विश्नोई की 4 करोड़ की अचल संपत्तियों को किया अटैच
- 3. Friday Horoscope: कैसा होगा आपके लिए शुक्रवार का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
- 4. CG News : जमीन विवाद पर खूनी झड़प, एक युवक की मौत, 5 घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

